फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: दरोगा ने नहीं सुनी शिकायत, थाने से भगाया, आहत होकर छेड़छाड़ पीड़िता ने की आत्महत्या

Fri, 23 Dec 2022 09:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
molestation victim committed suicide after sub-inspector did not file her complaint in Agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा के खंदौली थाने में छेड़छाड़ पीड़िता की दो बार शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। दरोगा ने न सिर्फ पीड़िता को थाने से भगाया, बल्कि शांति भंग में कार्रवाई की धमकी तक दे डाली। इससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया। उसने घर में घुसकर पीड़िता पर हमला बोल दिया। दरोगा के रवैये से आहत और अपमानित महसूस करने पर पीड़िता ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया। पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर माने। लापरवाही बरतने वाले दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। उधर, मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



खंदौली क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़ित महिला के पति गुजरात में काम करते हैं। वह ससुर और अपने पांच साल के बेटे के साथ गांव में रह रही थी। बुधवार शाम को महिला के ससुर हाथरस मार्ग पर धर्मशाला के पास मंदिर गए थे। शाम तकरीबन सात बजे वो ससुर को बुलाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का संदीप मिल गया। उसने छेड़छाड़ की। हाथ पकड़कर खेत में खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर उसके साथी आ गए। उन्होंने मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग निकले। महिला ने ससुर को घटना की जानकारी दी।

molestation victim committed suicide after sub-inspector did not file her complaint in Agra
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार दोपहर को महिला ससुर के साथ थाना खंदौली पहुंची। अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। आरोप है कि दरोगा अर्जुन सिंह ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने गांव जाना तो दूर उल्टा पीड़िता को ही डरा दिया। थाने से भगा दिया। ससुर ने मामले की जानकारी समाज के लोगों को दी। इस पर बृहस्पतिवार शाम को सात बजे समाज के लोग ससुर और बहू के साथ थाने पहुंचे। तब भी दरोगा अर्जुन सिंह ने अभद्रता की। पीड़िता को झूठे आरोप लगाने कार्रवाई की धमकी दी। उनके साथ आए लोगों को भी जेल भेजने के लिए धमकाया। उन्हें थाने से भगा दिया। थाना प्रभारी से भी नहीं मिलने दिया।
molestation victim committed suicide after sub-inspector did not file her complaint in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता घर आईं तो आरोपी संदीप पहुंच गया। पुलिस से शिकायत करने पर मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता आहत हो गई। परिजन के मुताबिक, वह अपमानित महसूस कर रही थी। शुक्रवार सुबह सात बजे बज ससुर और देवर को चाय दी। बेटा कमरे के बाहर खेल रहा था। महिला अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद ससुर ने कमरा बंद देखा। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई नहीं जवाब नहीं मिला। बाद में लोग जुट गए। उन्होंने दरवाजे को तोड़कर अंदर गए। फंदे से महिला का शव लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
molestation victim committed suicide after sub-inspector did not file her complaint in Agra
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मामले में मृतका के ससुर ने थाना खंदौली में तहरीर दी। इसमें संदीप, धर्मवीर सिंह, लाल कुमार उर्फ सिंटू, अक्षय उर्फलाला, देवेंद्र, सुनील, विशाल और दो अज्ञात आरोपी हैं। मुकदमे में बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा लगी हैं। थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
molestation victim committed suicide after sub-inspector did not file her complaint in Agra
ग्रामीणों से जानकारी लेते डीसीपी सत्यजीत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी जोन के डीसीवी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। दरोगा अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed