मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदर्शन का साक्षी बनने हर आम ओ खास पहुंचा। यहां तक कि केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी भगवान के दर पर हाजिरी लगाई।
2 of 5
जन्मस्थान
- फोटो : केके अरोरा
बता दें कि मथुरा में सुबह से ही भक्तों का श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन का क्रम शुरू हो गया था। सुबह से ही लाखों की संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचे। देश भर के वीआईपी भी मंगलवार को मथुरा में ही दिखाई दिए।
3 of 5
गिरिराज सिंह
- फोटो : amar ujala
इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए। इस दौरान वे महंत नृत्यगोपाल दास से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।
4 of 5
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
इसके बाद रात में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी जन्मस्थान के भागवत भवन मंदिर में पहुंचे। श्रीकांत शर्मा मथुरा से ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी हैं।
5 of 5
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी भगवान श्रीकृष्ण के दर पर हाजिरी लगाई। वे शाम को श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान की ओर निकाली गई शोभायात्रा में शाामिल हुए।
फोटो- राजेश भाटिया/गिरीश कुमार/ दिनेश शर्मा/ केके अरोड़ा