फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीट एट आगरा: तकनीक व ट्रेनिंग के मेल से बढ़ेगी 'जूते की चमक', स्टॉल पर पहुंचे विदेशी खरीदार

Sun, 10 Nov 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Meet at Agra Foreign Buyers Visit New Technology Machinery
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
नई तकनीक और कौशल विकास की ट्रेनिंग, इन दोनों के मेल से आगरा के जूते की गुणवत्ता और बेहतर होगी, जिससे दुनियाभर में यहां के जूते की चमक, धमक बढ़ेगी। हुनरमंद विद्यार्थी जब स्टार्ट अप से फैक्ट्री चलाएंगे तो देश की आर्थिक तरक्की होगी। यह कहना है प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश का, जिन्होंने इंटरनेशनल फुटवियर फेयर मीट एट आगरा के दूसरे दिन के तकनीकी सत्र का एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, टीटीजेड सदस्य केशो मेहरा, सीएफटीआई निदेशक सनातन साहू के साथ उद्घाटन किया।
Trending Videos
Meet at Agra Foreign Buyers Visit New Technology Machinery
राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
डॉ. धर्मेश ने कहा कि केवल निर्यातक नहीं, बल्कि घरेलू जूता कारोबारियों को ऐसे फेयर से मदद मिल रही है। फुटवियर क्षेत्र के विद्यार्थी सरकार की कौशल विकास, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप की योजनाओं का फायदा उठाएं। वह ट्रेनिंग, कोर्स करके नौकरी मांगने नहीं, बल्कि नौकरियां देने वाले बनें।
Meet at Agra Foreign Buyers Visit New Technology Machinery
मीट एट आगरा - फोटो : अमर उजाला
सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित किए गए मीट एट आगरा में स्वरोजगार पर हुए कार्यक्रम में सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, फुटवियर डिजाइन एवं डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, हिंदुस्तान कॉलेज, डॉ. एमपीएस इंस्टीट्यूट और उत्तम इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग, फुटवियर एवं प्रबंधन के छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet at Agra Foreign Buyers Visit New Technology Machinery
मीट एट आगरा कार्यक्रम की जानकारी देते पूरन डावर - फोटो : अमर उजाला
मीट एट आगरा के आयोजक आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एक्सपोर्टर्स चैंबर के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि मसाज वाले स्पा सेंटर, दर्जी ड्रेस डिजानर और मोची शू रिपेयर क्लीनिक खोल रहे हैं। ऐसे ही आप भी पढ़ लिखकर अपने काम को आकर्षक स्वरोजगार में बदल सकते हैं। याद रखें, कोई भी काम छोटा नहीं होता। एक साइकिल पर आप मॉडल टी शॉप भी खोल कर ठीक-ठाक पैसा कमा सकते हैं। शिक्षा हासिल कर इस ज्ञान से नौकरी देने वाले बनें। मात्र पांच लाख रुपये से शू बैग बनाने की मशीन लगाकर अच्छा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
Meet at Agra Foreign Buyers Visit New Technology Machinery
फेयर में विदेशी खरीदार - फोटो : अमर उजाला
मीट एट आगरा में इटली, स्पेन, हांगकांग, चीन, ब्राजील, अर्जेंटीना, ताइवान, जर्मनी, रूस आदि देशों के विजिटर पहुंच रहे हैं। इनमें नई मशीनरी और लेदर के स्टॉल पर भीड़ ज्यादा है। दूसरे दिन पैनल डिस्कशन तथा वर्कशॉप कैं सिल हो जाने के कारण ज्यादातर विजिटर फेयर में ही भ्रमण करते नजर आए। जर्मनी, इटली, चीन और ताइवान की कंपनियों की मशीनों को जानने, समझने के लिए ज्यादा लोग आए। देर शाम तक विजिटर फेयर में जानकारी लेते दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed