फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धार्मिक स्थल पर कर रहे थे डबल मीनिंग कमेंट, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Fri, 16 Jun 2017 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राधाकुंड/गोवर्धन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला राधाकुंड/गोवर्धन (मथुरा) Updated Fri, 16 Jun 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
mathura police ordered for sit ups for youth raising double meaning slogans
दंड बैठक लगाने की सजा दी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में पुलिस ने अब मोरल पुलिसिंग के जरिए शरारती तत्वों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। मथुरा के गोवर्धन का ही एक मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने परिक्रमा मार्ग में डबल मीनिंग कमेंट करते जा रहे युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए दंड बैठक लगाने की सजा दी। इसके बाद दोबार ऐसी हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। 
mathura police ordered for sit ups for youth raising double meaning slogans
दंड बैठक लगवाईं - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रोजना हजारों भक्त गोवर्धन में भगवान श्रीकृष्‍ण का अवतार माने जाने वाले गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने आते हैं। यह परिक्रमा करीब 21 किमी की होती है। परिक्रमा मार्ग गोवर्धन कस्बा और उसके आसपास बसे कस्बों से होकर गुजरता है। यहां अधिकतर परिक्रमार्थी धार्मिक भावना के साथ ही आते हैं। 
mathura police ordered for sit ups for youth raising double meaning slogans
दंड बैठक लगाने की सजा दी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर शाम को कुछ युवक गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान युवकों ने वहां भगवान के जयकारे लगाने के साथ डबल मी‌निंग और अश्लील नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर स्‍थानीय लोगों और परिक्रमा कर रहे अन्य लोगों ने आपत्ति की लेकिन ये युवक नहीं माने। इस पर मामले की शिकायत पुलिस से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura police ordered for sit ups for youth raising double meaning slogans
दंड बैठक लगाने की सजा दी - फोटो : अमर उजाला
जब ये युवक राधाकुंड चौकी क्षेत्र से गुजर रहे थे तो पुलिस ने करीब 10 युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला ये सभी छात्र हैं और साथ पढ़ने वाले मित्रों के साथ भरतपुर से गोवर्धन परिक्रमा करने आए हैं। 
विज्ञापन
mathura police ordered for sit ups for youth raising double meaning slogans
दंड बैठक लगाने की सजा दी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को देख सहमे छात्रों ने अपनी गलती भी स्वीकार ली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सबक सिखाने के लिए बीच रोड पर 50 दंड बैठक लगवाईं। भविश्य में इस तरह का आचरण न करने की नसीहत देकर छोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed