फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के जबर फैन की दीवानगी, वर्ल्डकप में जीत और सचिन की विदाई पर भी कर चुके ये काम

Thu, 15 Jun 2017 09:01 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Thu, 15 Jun 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
indian cricket team fan in agra have done this work on winning world cup too
आजाद की क्रिकेट के प्रति दीवानगी - फोटो : अमर उजाला
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर पांच दिन तक फ्री प्रेस करने का ऐलान करने वाले आजाद की क्रिकेट के प्रति दीवानगी नई नहीं है। इससे पहले भी वे कई मौकों पर अपने अनोखे समर्थन से टीम की जीत का जश्न मनाते रहे हैं। बतौर आजाद टीम ‌इंडिया के 2011 का वर्ल्ड कप जीतने और सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट से विदाई पर उन्होंने इससे भी बड़ा ऐलान किया था। 
indian cricket team fan in agra have done this work on winning world cup too
अाजाद की दीवानगी - फोटो : अमर उजाला
आजाद बताते हैं क्रिकेट को लेकर यह जुनून अपने पिता राम सिंह से मिला है। उनके पिता राम सिंह क्रिकेट देखने के काफी शौकीन थे। उन्होंने ही उन्हें क्रिकेट देखना और खेलना सिखाया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे क्रिकेट को अपना करियर तो नहीं बना सके लेकिन अपनी रोजी के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए योगदान करते रहते हैं। 
indian cricket team fan in agra have done this work on winning world cup too
आजाद दिवाकर - फोटो : अमर उजाला
 आजाद कहते हैं कि टीम इंडिया ने जब 2011 का वर्ल्ड कप जीता तो उन्होंने 15 दिन लोगों के कपड़े फ्री में प्रेस किए। इतना ही नहीं उन्होंने सचिन तेंदुलकर की विदाई पर भी इसी तरह का तोहफा देकर क्रिकेट के भगवान के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की। वर्तमान चैंपियंस ट्रॉफी में ही पा‌किस्तान के हारने पर वे एक दिन के लिए लोगों के कपड़े फ्री प्रेस कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricket team fan in agra have done this work on winning world cup too
फोन पर धमकी - फोटो : अमर उजाला
बतौर आजाद उनके जुनून में उनका परिवार भी साथ देता है। उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे हमेशा उनकी मुहिम का समर्थन करते हैं। आजाद कहते हैं कि उनकी बस एक ही ख्वाहिश है कि उनके जुनून को देखकर बस एक बार भारतीय किक्रेट टीम का खिलाड़ी उन्हें फोन करे। सचिन की विदाई पर किए अपने ऐलान के बाद उन्हें उम्मीद थी लेकिन फोन नहीं आया। 
विज्ञापन
indian cricket team fan in agra have done this work on winning world cup too
हम आजाद के सा‌थ हैं - फोटो : अमर उजाला
इधर, धमकी भरा फोन आने के मामले में बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश त्यागी ने बताया कि हम आजाद के सा‌थ हैं और फोन पर तो क्या पाकिस्तान अगर सामने आकर भी धमकी दे तो नहीं डरेंगे। विहिप के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, कमल अग्रवाल और सुभाष प्रजापति का कहना है कि हम पुलिस से मांग करते हैं वह जल्द से जल्द फोन पर धमकी देने वाले को गिरफ्तार करे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed