फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दगाबाज दोस्त: एक करोड़ रुपये के लालच में रची खौफनाक साजिश, 24 घंटे में परिजनों से मिला 'गंतव्य', परिवार में छाईं खुशियां

Mon, 12 Apr 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Apr 2021 12:11 AM IST
सार

  • पुलिस मुठभेड़ में मास्टरमाइंड को गोली लगी
  • दोस्त के माध्यम से रची थी अपहरण की साजिश
  • कागज व्यापारी का है पुत्र
  • छात्र के चाचा को दी थी धमकी

विज्ञापन
Mathura Police Encounter With Kidnapper Two Arrests
अपहरण के आरोपियों के साथ मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अगवा छात्र को बरामद कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में अपहरण का मास्टरमाइंड पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपहरणकर्ता फरार हो गया। एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए मास्टरमाइंड ने दोस्त के माध्यम से छात्र को बुलवाकर अगवा किया था। थाना गोविंदनगर के रामलीला ग्राउंड के पीछे रहने वाले सचिन अग्रवाल का 19 साल का बेटा गंतव्य अग्रवाल नौ अप्रैल की शाम को राधिका विहार में कोचिंग करने गया, फिर घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाशा तो नाकामी हाथ लगी। छात्र के दादा ने ब्रजेश कुमार अग्रवाल ने कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने चार टीमें लगाईं। पुलिस को शनिवार की रात कामयाबी मिल गई, जबकि यमुनापार में मुठभेड़ में अपहरण का मास्टरमाइंड पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने छात्र की सकुशल बरामदगी करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया।

 
Mathura Police Encounter With Kidnapper Two Arrests
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शोभित है गंतव्य का दोस्त, पढ़े थे संग
सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि शहर के अमरनाथ विद्या आश्रम में शोभित और छात्र गंतव्य 11वीं और 12वीं कक्षा में साथ पढ़े थे। इसी के चलते दोनों की बात होती रहती थीं। कोचिंग से लौटने पर ही शोभित होटल ब्रजवासी रॉयल पर गंतव्य को मिला। यहां पर स्कूटी खड़ी करने के बाद गंतव्य अपने दोस्त के साथ चला गया। फिर कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। फिर गंतव्य को होश आया तो वह यमुनापार में एक निर्माणाधीन मंदिर में पाया।
Mathura Police Encounter With Kidnapper Two Arrests
छात्र गंतव्य अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सकुशल वापसी पर पल-पल नजरें गढ़ाए थे एसपी सिटी
एक करोड़ रुपये की लगातार फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता न देने पर गंतव्य को मारने की धमकी भी दे रहे थे। कोतवाली में बैठे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह लगातार अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी टीम से पल-पल की जानकारी जुटाते हुए उन्हें दिशानिर्देश भी दे रहे थे। एसपी सिटी का मकसद केवल एक था कि हर हाल में छात्र की सकुशल वापसी हो सके। इसको लेकर वह करीब पांच घंटे तक कोतवाली में ही डेरा डाले रहे। यहां बैठे छात्र के परिजनों को भी ढांढस बंधा रहे थे कि सकुशल वापसी कराएंगे। सकुशल वापसी होने के बाद ही एसपी सिटी ने कोतवाली छोड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Police Encounter With Kidnapper Two Arrests
चेकिंग करती मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दो मां से मिलवाए उनके बिछड़े बेटे, खुशी
मथुरा पुलिस ने 24 घंटे में छह माह के माहिर और छात्र गंतव्य को अपनी मां से मिलवा दिया। माहिर नए बस अड्डे से चोरी हो गया था, जबकि छात्र को अगवा कर लिया गया था। वास्तव में मथुरा पुलिस के इस कार्य से दोनों परिवारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस की मुस्तैदी से यह संभव हो सका कि दोनों की सकुशल वापसी हो सकी। दोनों को खरोंच तक नहीं आई। दोनों परिवार पुलिस के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।माहिर की मां सुमन और छात्र गंतव्य की मां निधि ने पुलिस का शुक्रिया किया है। व्यापारियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह, गोविंदनगर एचएचओ एमपी चतुर्वेदी, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी एसआर गौतम, सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह, एसआई नीरज भाटी, एसआई सोनू कुमार, एसआई राकेश कुमार आदि को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Mathura Police Encounter With Kidnapper Two Arrests
मथुरा के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, थाना गोविंदनगर प्रभारी एमपी चतुर्वेदी, स्वाट टीम प्रभारी एसआर गौतम, सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह ने मास्टरमाइंड शिव कुमार उर्फ शिवा बौहरे निवासी त्रिमूर्ती नगर, बन्नादेवी (अलीगढ़) और छात्र का दोस्त शोभित चौहान निवासी सीसियापाड़ा, गांधी पार्क (अलीगढ़) को पकड़ा है। फरार निशांत निवासी पला फाटक के पास, गांधी पार्क (अलीगढ़) की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  अपहरणकर्ताओं ने छात्र के चाचा गौरव अग्रवाल को फोन करके एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। यूपी पुलिस महानिदेशक ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed