फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव लालऊ निवासी अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की हत्या के बाद उनका परिवार टूट गया है। अधिवक्ता का परिवार पिछले 35 वर्षों से संघर्ष करने के साथ ही गोलियों का सामना कर रहा है। उनके सबसे बड़े भाई की हत्या 25 वर्ष पहले कर दी गई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ। दूसरे नंबर के भाई हरिशंकर दुबे की आंखों की रोशनी डकैती के दौरान बदमाशों की गोली से चली गई थी। अब शिव शंकर दुबे की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह वह टहलने निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। अधिवक्ता की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई रमाशंकर दुबे की तहरीर पर मोहल्ला भीमनगर निवासी धर्म सागर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।
Firozabad Advocate Murder: 35 वर्षों से गोलियों का सामना करता रहा पीड़ित परिवार, बड़े भाई भी हो चुकी है हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन