फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या फैसलाः धर्म और आस्था की नगरी ने दिया प्रेम का संदेश, देखें तस्वीरें

Sun, 10 Nov 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mathura People Gave Social Harmony Massage In Over Ayodhya Verdict
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि ने एक बार फिर प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। आम दिनों की भांति अयोध्या फैसले की गर्माहट के बावजूद शहर के बाजार खुले और लोगों ने खरीदारी भी की। मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। स्थानीय ही नहीं दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी ठाकुरजी के दर्शन कर अपने को धन्य समझा।
Trending Videos
Mathura People Gave Social Harmony Massage In Over Ayodhya Verdict
जन्मस्थान पर आने वाले श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई। रेड और यलो जोन में ड्रोन से दोनों धार्मिक स्थलों पर पूरी निगाहबानी बनाए रखी। जन्मस्थान पर आने वाले हर श्रद्धालु पर निगाह रखते हुए कड़ी तलाशी के बाद प्रवेश मिल सका।
Mathura People Gave Social Harmony Massage In Over Ayodhya Verdict
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने यलो जोन के पोतराकुंड, आवसीय गेट, मुख्य द्वार, गोविंदनगर गेट, डीगगेट मार्ग पर चेकिंग की। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और धर्मशालाओं में रुके श्रद्धालुओं के पहचान पत्र की जांच की। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का परखा। सुरक्षा जवानों को पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए। देरशाम तक एक बार फिर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करते हुए कड़ाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura People Gave Social Harmony Massage In Over Ayodhya Verdict
जन्मस्थान की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाकर्मी 12-12 घंटे की ड्यूटी दे सकेंगे। दो शिफ्ट में ड्यूटी होने से फोर्स तो बढ़ गया, वहीं अतिरिक्त फोर्स श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी भेजा गया है। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आठ-आठ घंटे की बजाए 12-12 घंटे की ड्यूटी कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Mathura People Gave Social Harmony Massage In Over Ayodhya Verdict
एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि अयोध्या निर्णय के बाद जनपद की जनता ने प्रेम और शांति को जो संदेश दिया है वह सराहनीय है। जनपद में फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है। सजग और सतर्क रहते हुए पुलिस और पीएसी के जवान पूरी निगाहें रखे हुए हैं। जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस मुस्तैद रही, वहीं ड्रोन से भी नजर रखी गई। मथुरा की जनता सौहार्द बनाए रखने के लिए धन्यवाद की पात्र है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed