फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News: two children beaten up by two young man in mathura

भगवान के चढ़ावे के फल खाने पर दो बच्चों को दी अमानवीय सजा, युवकों ने रस्सी से बांधकर पीटा

Mon, 27 Jul 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Jul 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mathura News: two children beaten up by two young man in mathura
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दो बच्चों के साथ अमानवीय सलूक किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि गांव के दो युवकों ने दोनों बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा। कसूर सिर्फ इतना था कि बच्चों ने धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाए गए फलों में से कुछ चुराकर फल खा लिए थे। इस पर दोनों बच्चों को अमानवीय सजा दी गई। पुलिस ने पहले तो इस मामले में एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली, लेकिन मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


मामला थाना मांट क्षेत्र के गांव नसीटी का है। यहां 24 जुलाई को एक विद्यालय के समीप धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। अनुष्ठान में भगवान को चढ़ाने और प्रसाद वितरण के लिए लाए गए फल विद्यालय में रखे थे। गांव के दो बच्चों ने इन फलों में से कुछ फल चुराकर खा लिए। इसकी जानकारी गांव के दो युवक पवन एवं सुशील को हुई तो उन्होंने दोनों बच्चों को प्राथमिक विद्यालय बुलाया।
विज्ञापन

 


ग्रामीणों ने नहीं बचाया


आरोप है कि युवकों ने विद्यालय में दोनों बच्चों को रस्सी से बांधकर पीटा। मौके पर कई और लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी मासूमों को नहीं बचाया। घटना की जानकारी होने पर एक बच्चे के पिता ने 112 पर कॉल कर पीआरवी को बुला लिया। पुलिस पीड़ित बच्चों और पिता को थाने ले आई। यहां पीड़ित किशोरों ने पुलिस को आपबीती सुनाई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बजाय मारपीट और धमकी की तहरीर लिखवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को वायरल हुआ वीडियो

शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दोनों बच्चों के पैर रस्सी से बंधे दिखाई दे रहे हैं। आसपास लोगों की आवाज आ रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों बच्चे रो रहे हैं, गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन फिर भी किसी का दिल नहीं पसीजा। 

इस घटना के तूल पकड़ने पर पुलिस में खलबली मच गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के घटना का संज्ञान लेने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट, गाली गलौज एवं धमकी के आरोप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें- नशे की दवाओं की तस्करी: 'आगरा गैंग' के सरगना सहित दो गिरफ्तार, 11 राज्यों में फैला है नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed