{"_id":"5f29aa5373d967029f2db05e","slug":"mathura-lit-up-ahead-of-the-foundation-stone-laying-ceremony-of-ram-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी हुई राममय, रंग बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर, चल रहे हैं भजन कीर्तन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी हुई राममय, रंग बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर, चल रहे हैं भजन कीर्तन
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राममंदिर के लिए रोशनी से जगमग ब्रज के मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक घड़ी में अब बहुत ही कम समय बचा है। लोग अभी से जश्न में डूबने लगे हैं। राम भक्तों ने दीए जलाने और आतिशबाजी शुरू कर दी है। इसका उत्साह, उल्लास और उमंग कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी है। मंदिरों को सजाया गया है। भक्तों को पवन बेला में मुहं मीठा कराने के लिए प्रसाद बांटा जा रहा है। एक दूसरे को मंदिर निर्माण की बधाइयां दी जा रही हैं। शहर की फिजाओं में भी मंदिर निर्माण को लेकर उमंग है।
2 of 5
मथुरा में दीपोत्सव
- फोटो : Deepali Agarwal
मंदिरों को रंग बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है। वहीं जगह जगह भजन कीर्तन भी चल रहे हैं। सायंकाल मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक दीपदान किया गया।
3 of 5
मथुरा में दीपोत्सव
- फोटो : Deepali Agarwal
पांच अगस्त को मंदिर की खुलने वाली प्रत्येक झांकी में प्रत्येक दर्शनार्थी को मंदिर का प्रसाद वितरित किया जाएगा और हर्ष और उल्लास के साथ राम मंदिर बनने की खुशी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मथुरा में दीपोत्सव
- फोटो : Deepali Agarwal
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के उपलक्ष्य में ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन उमंग से सराबोर है। मंदिर में हर्ष और उल्लास है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के निर्माण से हिंदू समाज में अपार खुशी है।
विज्ञापन
5 of 5
कुछ ऐसा होगा राम मंदिर
- फोटो : amar ujala
कल भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी व दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर का सदियों पुराना सपना साकार होने ही वाला है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर में गणमान्य व्यक्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।