फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राममंदिर भूमिपूजन से पहले ताजनगरी में दिवाली, आतिशबाजी के साथ जले दीये

Wed, 05 Aug 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Aug 2020 12:02 AM IST
सार

राज्यमंत्री चौधरी उदयभान के घर अखंड रामायण, आतिशबाजी

विज्ञापन
Celebration Of Ram Mandir Bhumi Pojan Deepotsav In Agra Sundarkand Path
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान के घर आतिशबाजी का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन आज प्रधानमंत्री करेंगे, लेकिन उससे पहले ही दिवाली मनाई जा रही है। शहर के राममंदिरों में लोगों ने दीप जलाएं। घरों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। लोगों में राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
Celebration Of Ram Mandir Bhumi Pojan Deepotsav In Agra Sundarkand Path
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग मेयर निवास - फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन के कमला नगर स्थित कैंप कार्यालय और निवास को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा गया है। महापौर नवीन जैन ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में रोशनी करें और कम से कम पांच दीपक जलाकर श्रीराम की पूजा-अर्चना करें। बुधवार को शाम सात बजे विजय नगर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर पर 1100 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मेयर नवीन जैन शामिल होंगे।
Celebration Of Ram Mandir Bhumi Pojan Deepotsav In Agra Sundarkand Path
उदयभान के घर हुआ अखंड रामायण का पाठ - फोटो : अमर उजाला
उदयभान के घर अखंड रामायण, आतिशबाजी
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के आवास हसनपुरा, लोहामंडी में राममंदिर निमार्ण के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। आतिशबाजी की गई। पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिरों में भी सजावट की गई है। भजन मंडली में राज्य मंत्री ने खुद हारमोनियम पर संगत की। इसका समापन बुधवार की शाम को होगा। इस मौके पर संजीवपाल सिंह, देवंद्र सिंह बैराठ, मुकुल गर्ग, अनुराग मित्तल, अशोक लवानिया, वीरेंद्र भोले, आचार्य लक्ष्मीनारायण, मनीष थापक, श्यामवीर सिंह, प्रेमचंद आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebration Of Ram Mandir Bhumi Pojan Deepotsav In Agra Sundarkand Path
राम दरबार के समक्ष दीप जलाती युवती - फोटो : अमर उजाला
 विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय पर मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ मनीष पाराशर ने किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि मन: कामेश्वर समेत कई मंदिरों में पूजा अर्चना हो रही है, जोकि साढ़े पांच घंटे तक चलती है। इस मौके पर सुनील पाराशर, धर्मेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, राकेश त्यागी, अनूप वर्मा, बंटी ठाकुर, अमित कुमार, अभिषेक शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Celebration Of Ram Mandir Bhumi Pojan Deepotsav In Agra Sundarkand Path
दीप जलाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में घरों में दीप जलाकर भगवान राम की स्तुति की गई। युवाओं में राममंदिर भूमि पूजन के लिए उत्साह देखा जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed