ब्रज की होली दुनियाभर में मशहूर है। इसके बारे में कहा जाता है 'सब जग होरी, जा ब्रज होरा...'। ऐसा इसलिए कहते हैं, क्योंकि ब्रज में रंगोत्सव का यह पर्व 40 दिन तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वसंत पंचमी से होती है। श्रीकृष्ण के ब्रज में इस बार 16 फरवरी वसंत पंचमी के दिन 40 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ होगा। अगली स्लाइड्स में जानिए कब होंगे होली के मुख्य कार्यक्रम...
{"_id":"601d255037668d5db546e3ca","slug":"mathura-holi-2021-celebrations-will-start-on-vasant-panchami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2021: वसंत पंचमी से ब्रज में छाएगा होली का उल्लास, 40 दिन तक बिखरेंगे आस्था के अद्भुत रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2021: वसंत पंचमी से ब्रज में छाएगा होली का उल्लास, 40 दिन तक बिखरेंगे आस्था के अद्भुत रंग
Sat, 06 Feb 2021 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
मथुरा होली 2021: लठमार होली खेलतीं हुरियारिन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा होली 2021: बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी पर वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी महाराज भक्तों के साथ गुलाल की होली खेलेंगे। इस दिन मंदिरों में ठाकुरजी को गुलाल अर्पण कर, रसिया, फाग के पद, धमार, होली गीतों का गायन शुरू होगा। मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों पर भी प्रसाद रूप में गुलाल डाला जाएगा। ब्रज में 40 दिन तक होली महोत्सव का आनंद लेने देश ही नहीं विदेशों से भक्त ब्रज पहुंचते हैं।
मथुरा होली 2021: बरसाना की लठमार होली (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
ब्रज की होली के कार्यक्रम
- 16 फरवरी वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल की होली।
- 16 मार्च को रमणरेती आश्रम में रंग गुलाल की होगी होली।
- 22 मार्च बरसाना में लड्डू होली।
- 23 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली।
- 24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली।
- 16 फरवरी वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल की होली।
- 16 मार्च को रमणरेती आश्रम में रंग गुलाल की होगी होली।
- 22 मार्च बरसाना में लड्डू होली।
- 23 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली।
- 24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा होली 2021: बरसाना की लठमार होली (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
ब्रज की होली के कार्यक्रम
- 25 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार के साथ द्वारिकाधीश और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली।
- 27 मार्च को गोकुल में छड़ी मार हुरंगा।
- 29 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला।
- 31 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगा।
- 25 मार्च श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार के साथ द्वारिकाधीश और ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली।
- 27 मार्च को गोकुल में छड़ी मार हुरंगा।
- 29 मार्च को चतुर्वेदी समाज का डोला।
- 31 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगा।
विज्ञापन
मथुरा होली 2021: ब्रज की होली
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में सात से 16 फरवरी तक वसंत पाटोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रबंध कमेटी की बैठक में पंडित पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि सात फरवरी से मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। भागवत का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।