फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा 1.05 करोड़ रुपये लूटकांड: 'शूटआउट एट लोखंडवाला' फिल्म देखकर बनाया 14 बदमाशों का गैंग, नाम रखा माया

Sat, 28 Aug 2021 12:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Aug 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Mathura 1.05 Crores Rupees Loot Case: Shootout at Lokhandwala Film Watch Creat Gang Of 14 Miscreants Crime News
आरोपी अरविंद - फोटो : अमर उजाला

साल-2007 में रिलीज फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर माया डोलास और मान्या पर फिल्माई गई थी। इसी फिल्म को देखकर एक लाख रुपये के इनामी अरविंद ने अपना नाम माया और मौसेरे भाई का नाम मान्या रखकर एक गैंग बना डाला। इस गैंग में करीब 14 बदमाश शामिल हैं। हत्या, लूट और अपहरण आदि करने वाले इस गैंग का सरगना अरविंद उर्फ माया अब मथुरा पुलिस के निशाने पर है। 1.05 करोड़ रुपये की लूट के मास्टरमाइंड की तलाश में मथुरा की तीन टीमें पूरी शिद्दत से जुटी हुई हैं। सीएम के आगमन से पहले पुलिस इसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। 16 अगस्त को बुलियन कारोबारी से 1.05 करोड़ की लूट को अंजाम देकर माया गैंग ने सनसनी फैला दी थी। हालांकि पुलिस ने तीन लुटेरों समेत सात को जेल भेजकर खुलासा कर दिया है, पर पुलिस के निशाने पर अब मास्टरमाइंड अरविंद उर्फ माया आ गया है। पुलिस की टीमें इसे तलाश रही हैं। अभी तक पुलिस के हत्थे यह नहीं चढ़ सका है।

Mathura 1.05 Crores Rupees Loot Case: Shootout at Lokhandwala Film Watch Creat Gang Of 14 Miscreants Crime News
मथुरा: पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले अरविंद ने शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म देखकर ही अपना गैंग बना डाला। डॉन दाउद इब्राहिम के शूटर के नाम पर अपना नाम माया रख लिया और मौसेरे भाई का नाम मान्या रख लिया। 
Mathura 1.05 Crores Rupees Loot Case: Shootout at Lokhandwala Film Watch Creat Gang Of 14 Miscreants Crime News
लूट की जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार तो इस गैंग में करीब 14 बदमाश हैं। इस गैंग का हाथरस के आसपास जिलों के अलावा दिल्ली एनसीआर में भी आतंक बताया जाता है। पुलिस के अनुसार अरविंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक दुर्दांत अपराधी का करीबी भी माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura 1.05 Crores Rupees Loot Case: Shootout at Lokhandwala Film Watch Creat Gang Of 14 Miscreants Crime News
पुलिस के साथ व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक लाख का इनामी अरविंद उर्फ माया सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, हत्या आदि के करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके इनामी की गिरफ्तारी के संग ही उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Mathura 1.05 Crores Rupees Loot Case: Shootout at Lokhandwala Film Watch Creat Gang Of 14 Miscreants Crime News
पुलिस के खुलासे से संतुष्ट दिखे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस और दिल्ली एनसीआर में इनामी की तलाश

पुलिस की टीमों ने हाथरस, सादाबाद के अलावा दिल्ली एनसीआर में डेरा डाल रखा है। पुलिस की टीमें हर हाल में अरविंद को गिरफ्तार करने में जुट गई है। आईजी आगरा नवीन अरोरा ने आगरा की स्पेशल टीम को भी गिरफ्तारी के लिए लगाया है। गिरफ्तारी के बाद ही लूटी धनराशि भी बरामद की जाएगी।

मथुरा 1.05 करोड़ रुपये लूटकांड: सरगना संग साले-जीजा ने बुना था लूट का ताना-बाना, सराफ के यहां की नौकरी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed