{"_id":"5ffb08f35572f0248f431b2f","slug":"mata-godamba-vivah-utsav-in-rangnath-mandir-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में विवाहोत्सव: चांदी की पालकी पर विराजमान होकर निकलीं मां गोदाम्माजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में विवाहोत्सव: चांदी की पालकी पर विराजमान होकर निकलीं मां गोदाम्माजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चांदी की पालकी पर विराजमान माता गोदम्माजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीर्थनगरी वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में चल रहे मां गोदाम्माजी (माता लक्ष्मी का स्वरूप) के विवाहोत्सव के दूसरे दिन रविवार को उनकी सवारी पूरे विधि विधान से चांदी की पालकी पर विराजमान होकर निकाली गई। सुगंधित पुष्पों से बनी माला और आभूषण धारण किए श्रीगोदाजी का शृंगार मनमोहक था। उनके दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो गए।
वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में श्रीगोदाजी का विवाह उत्सव भव्यता के साथ पांच दिनों तक मनाया जाता है। पांचवें दिन उनका विवाह श्रीकृष्ण रूपी भगवान रंगनाथ के साथ होता है। श्रीकृष्ण को प्राप्त करने के लिए श्रीगोदाजी एक महीने का धनुर्मास व्रत रखती हैं, जिसमें अपनी सब सखियों के साथ प्रण करती हैं कि वे सब सुबह स्नान करेंगी। दूध दही, घी का वर्जन करेंगी।
3 of 5
पालकी पर विराजमान होकर निकलीं मां गोदम्माजी
- फोटो : अमर उजाला
एक माह के अंतिम पांच दिन प्रतिदिन वह श्रीवटपत्रशायी भगवान से प्रार्थना करती हैं कि हे मेघश्याम भगवान इस व्रत के फलस्वरूप जो विवाह की कामना मैंने की है उसे पूर्ण करें। श्रीगोदाजी के विवाह उत्सव में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां गोदम्माजी का विग्रह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण उनकी सारी इच्छाएं पूर्ण करते हैं और विवाह के मंगल सूचक पांचजन्य शंख, हल्दी, चंदन, पान सुपारी, माला, आभूषण इत्यादि भेंट करते हैं। सब मंगल सूचक संसाधनों को लेकर अम्माजी भगवान की स्तुति करती हुई परिक्रमा करती हैं और मंडप में उन पर हल्दी चढ़ाई जाती है। उनका अभिषेक होता है।
विज्ञापन
5 of 5
रंगनाथ मंदिर, वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
पांचवें दिन माता गोदाम्माजी का विवाह धूमधाम के साथ माला बदली और वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि को साक्षी बनाकर सात फेरे लेकर श्रीकृष्ण स्वरूप रंगमन्नार के साथ होता है। इस वर्ष विवाह 13 जनवरी को शाम चार बजे से प्रारंभ होगा। रंगनाथ मंदिर में विवाहोत्सव की धूम है। देशभर में श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।