आगरा मां-तीन बच्चों की हत्या: हत्याकांड सुलझाने में उलझी पुलिस, खुलासे के लिए एक सुराग की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रेखा के मुंह बोले भाई किट्टू शर्मा, उनके पुजारी पिता, दोस्त सत्येंद्र यादव, रामपुर निवासी जैनुद और प्रीति को भी पूछताछ के लिए उठा लिया। किट्टू और जैनुद रेखा के करीबी थे। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। वह यही कह रहे हैं कि रेखा कई लोगों से बातचीत किया करती थी। मगर, उनसे पूछताछ के बाद भी पुलिस को सही दिशा नहीं मिल सकी। हत्या किसने और क्यों की? तीन दिन से पुलिस इसी सवाल का जवाब तलाश रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ कोतवाली अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम लगी है। वहीं सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। सभी टीमें अलग-अलग काम कर रही हैं। सीओ कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि हत्याकांड में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। मगर, अभी तक हत्या का मकसद नहीं पत चल सका है। हत्या किसने की? यह भी अभी पता किया जा रहा है।
सवाल, जिनमें उलझी हुई है पुलिस
सवाल : 1 -चार लोगों की हत्या कोई अकेला नहीं कर सकता है। हत्या में कितने लोग शामिल थे?
घर में रेखा और उनके तीन बच्चे थे। दोपहर में पौने एक बजे वंश को बाहर देखा गया था। इसके बाद वह घर गया। उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया था। वह स्टोर में मिला था। इससे यही आशंका है। चारों की हत्या एक ही तरह से की गई। गले काटे गए। इसके बाद गले में चाकू को घुमा दिया गया। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला। चार लोगों की हत्या कोई अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता है। पुलिस पता करने में लगी है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे? यह संख्या दो या उससे अधिक भी हो सकती है।
सवाल : 2 -हत्यारा कब आया और कहां से भाग निकला?
कूंचा साधूराम में जिस जगह पर रेखा का मकान है, वहां आने और जाने के दो रास्ते हैं। एक तरफ तो कूंचा साधूराम की गली है, जोकि फुलट्टी बाजार से अंदर की तरफ आती है। पाय चौकी की तरफ निकलती है। वहीं रेखा के मकान से 20 मीटर की दूरी पर सीढ़ियां हैं। इनसे उतरने के बाद माईथान और बेगम ड्योढ़ी की तरफ निकला जा सकता है। पुलिस यह पता कर रही है कि हत्यारा कब और कहां से आया? हत्या करने के बाद कहां से निकलकर गया? अगर, एक से अधिक संख्या थी तो एक साथ निकले या फिर एक-एक करके निकले?
सवाल : 3 -जब चारों के गले रेते तो कपड़ा डालकर फंदा क्यों बनाया?
पुलिस जब घर में अंदर गई तो दो बच्चों की लाशे बेड पर थीं, जबकि रेखा की लाश बेड के बराबर से फर्श पर पड़ी थी। इसके साथ ही वंश का शव स्टोर में पड़ा हुआ था। चारों के गले में टुपट्टे और चादर पड़ी हुई थी। गले रेते गए थे। ऐसा लग रहा था कि पहले गले दबाए गए हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले दबाने की पुष्टि नहीं हो सकी। मौत गले रेतने से हुई थी। अब पुलिस के लिए यह सवाल बना है कि गले में कपड़ा डालकर फंदा क्यों बनाया गया? ऐसा कौन कर सकता है?