फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद पति की चिता को मुखाग्नि देने के बाद पत्नी ने हाथों में कलश लेकर किया अस्थि विसर्जन

Tue, 31 Dec 2019 04:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 31 Dec 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Martyred Army Soldier Saurabh Katara bones immersed in Ganga Soronji
गंगा में अस्थियां विसर्जित करने पहुंचीं शहीद की पत्नी व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में 23 दिसंबर को शहीद हुए सैनिक सौरभ कटारा की अस्थियां उनके परिजनों ने हरि की पैड़ी में विसर्जित की। हरि की पैड़ी के वराह घाट पर तीर्थपुरोहित बिहारीलाल भारद्वाज ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए विधि विधान पूर्वक अस्थि विसर्जन कराया। 



 
Martyred Army Soldier Saurabh Katara bones immersed in Ganga Soronji
गंगा में अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के भरतपुर के रूपवास के ग्राम बरौली ब्राह्मण निवासी सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त नरेश कटारा के दूसरे नंबर के पुत्र सौरभ कटारा तीन वर्ष पूर्व सेना में चालक के पद पर भर्ती हुए थे। इसी आठ दिसंबर को उनकी शादी मथुरा के जाजमपट्टी रसूलपुर निवासी उदयराम शर्मा की पुत्री पूनम के साथ हुई थी। 
Martyred Army Soldier Saurabh Katara bones immersed in Ganga Soronji
सोरोंजी के घाट पर शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विगत 15 दिसंबर को उन्होंने कुपवाड़ा में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी। दिसम्बर 23 की शाम आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और 24 दिसंबर वह शहीद हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyred Army Soldier Saurabh Katara bones immersed in Ganga Soronji
सोरोंजी के घाट पर शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
26 दिसंबर को उनके पैतृक गांव में छोटे भाई अनूप ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। सोमवार को उनका अस्थि कलश लेकर शहीद की पत्नी पूनम देवी, भाई अनूप, चाचा लक्ष्मण प्रसाद, बुआ कृष्णादेवी आई। शादी के महज 15 दिन बाद ही शहीद हो गए सौरभ की पत्नी पूनम देवी का वराह घाट पर करुण क्रंदन सुन लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Martyred Army Soldier Saurabh Katara bones immersed in Ganga Soronji
घाट पर शहीद के परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा सभासद अमित अनाड़ी, सभासद मुकेश कटारे, कन्हैयालाल भारद्वाज, निर्मल तिवारी आदि ने वराह घाट पहुंचकर शहीद सौरभ कटारा को अपनी श्रद्धांजलि दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed