पाकिस्तानी सैनिकों की एक बार फिर की गई ना-पाक हरकत पर शहीद सैनिकों के परिवारीजन आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि पहले एक सैनिक का सिर कटा, अब दो सैनिकों के सिर कलम कर दिए गए। अब सरकार कितने सैनिकों के सिर कटवाएगी। अब वक्त निंदा व्यक्त करने का नहीं पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देने का है। शहीद हेमराज के परिवार ने सरकार से सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट देने की बात कही है।
2 of 6
जय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शहीद हेमराज के भाई जयसिंह ने कहा कि कश्मीर में सैनिकों के साथ घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ही भाजपा की सरकार को लाए थे। लेकिन अभी भी सैनिकों से बर्बरता की घटनाएं हो रही हैं। ये निराश करता है। समस्या को जड़ से ही खत्म करने के लिए प्रयास होना चाहिए, ताकि पाकिस्तान भारतीयों की ओर आंख उठाने से पहले भी सौ बार सोचे।
3 of 6
हरे किशन
- फोटो : अमर उजाला
शहीद हेमराज के ताऊ हरे किशन ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ ओछी हरकतें करता आ रहा है। सैनिकों के शव के साथ बर्बरता की घटना की पुनरावृत्ति भारतवासी सहन नहीं करेंगे। चाचा कल्यान सिंह बोले कि भारत सरकार सेना को केवल 24 घंटे का समय दे तो वो इन जाहिल, मक्कार, धोखेबाज हजारों पाकिस्तानी सैनिकों का सिर काट लाएगी।
4 of 6
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
फरह के गांव झंडीपुर निवासी शहीद बबलू के भाई हरीओम का कहना है कि 2013 में कोसीकलां के गांव शेरनगर के शहीद हेमराज के साथ पाक सैनिकों की ऐसी ही हरकत पर भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज ने मथुरा में एक के बदले पाक के 10 सैनिकों के सिर लाने को कहा था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद आधा भी सिर नहीं ला पाए।
गोवर्धन के गांव भवनपुरा के शहीद समोद चौधरी के भाई प्रमोद चौधरी का कहना है कि पहले एक सैनिक का सिर काटकर पाक सैनिक ले गए थे, अब तक पाक को मुंहतोड़ जवाब देने के दावे ही चलते रहे। भारतीय जनता व फौज को उम्मीद है कि सरकार सैनिक हित में कठोर निर्णय लेगी। भाजपा सरकार और केंद्रीय नेता निंदा प्रस्ताव कर रहे हैं। अब सरकार कितने सैनिकों का सिर कटवाएगी।