एटा जिले के गांव सदियांपुर में वीर सपूत शहीद रजनीश कुमार को अंतिम विदाई नम आंखों से दी गई। ढाई साल के मासूम बेटे ने अपने शहीद पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखों से आंसू बह रहे थे।
तस्वीरें: नम आंखों से शहीद रजनीश कुमार को अंतिम विदाई, दो साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
2 of 8
martyr BSF jawan rajneesh kumar
- फोटो : अमर उजाला
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सदियांपुर निवासी 28 वर्षीय रजनीश कुमार उर्फ टीटू पुत्र राजवीर सिंह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। उनकी वर्तमान में छमपाल पोस्ट रामगढ़ कश्मीर में पोस्टिंग थी।
तस्वीरें: नम आंखों से शहीद रजनीश कुमार को अंतिम विदाई, दो साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
3 of 8
martyr BSF jawan rajneesh kumar
- फोटो : अमर उजाला
12 जून की रात को सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार अपने अधिकारी और साथियों के साथ सांबा सेक्टर में चमलियाल की दरगाह पर तैनात थे। उसी समय पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी कर दी गई। इसमें रजनीश शहीद हो गए।
तस्वीरें: नम आंखों से शहीद रजनीश कुमार को अंतिम विदाई, दो साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
4 of 8
martyr BSF jawan rajneesh kumar
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन सुबह को सेना के अधिकारी ने फोन कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। रजनीश के शहीद होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और जवान को याद करते हुए रोने बिलखने लगे।
तस्वीरें: नम आंखों से शहीद रजनीश कुमार को अंतिम विदाई, दो साल के बेटे ने दी पिता को मुखाग्नि
5 of 8
martyr BSF jawan rajneesh kumar
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह को तिरंगे में लिपटा शहीद रजनीश कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक गांव सदियांपुर पहुंचा, लोग फफक पड़े। शहीद की पत्नी और मां रोते-रोते बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें संभाला।