फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या या आत्महत्या: खिड़की पर फंदे से लटकी मिली प्राची, मायके वालों का एक ही सवाल- उसका वजन अधिक था, वो कैसे..

Sat, 27 Aug 2022 07:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 07:43 PM IST
विज्ञापन
Married woman dead body found hanging on window of house in Agra
प्राची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार जितेंद्र गौड़ की पत्नी प्राची (32) की शुक्रवार रात को ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। प्राची की शादी को अभी सात साल हुए थे।



फिरोजाबाद के रसूलपुर स्थित पुरानी मंडी निवासी विनोद शर्मा की प्रिंटिंग प्रेस है। उन्होंने बेटी प्राची की शादी 29 जनवरी 2015 को नाई की मंडी निवासी जितेंद्र गौड़ से की थी। जितेंद्र का वर्धमान कंस्ट्रक्शन के नाम से बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम है। उनके पांच साल की बेटी श्रीदा और दो साल का बेटा ईशान है। 

मृतका के भाई परीक्षित के मुताबिक, शुक्रवार रात ढाई बजे बहन के ससुर ने फोन किया। कहा कि प्राची ने फांसी लगा ली है। आप आ जाओ, हम उसे लेकर जा रहे हैं, तभी प्राची के ससुराल पहुंच गए। ससुरालवालों ने आत्महत्या का मामला बताया। 

Married woman dead body found hanging on window of house in Agra
मृतक महिला का रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

ससुरालवालों ने बताया कि प्राची अपने कमरे से उठकर दूसरे कमरे में आई। कमरा बंद करके जंगले से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उन्होंने खिड़की का शीशा तोड़ा, तब गेट खोला। उसे अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति आए दिन प्राची को परेशान करता था। परिवार के लोग बातचीत करने वाले थे। प्राची से रात नौ बजे बात भी की थी। रविवार को आना था। इससे पहले इसकी मौत की जानकारी आ गई।

Married woman dead body found hanging on window of house in Agra
खिड़की का टूटा हुआ कांच - फोटो : अमर उजाला
मायके वालों ने सवाल उठाया कि प्राची का वजन अधिक था। वह कैसे फंदे पर लटक गई? उसकी गर्दन, ठोड़ी पर चोट का निशान था। जंगले की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। उसकी हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Married woman dead body found hanging on window of house in Agra
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। ससुरालियों ने प्राची के फांसी लगाने की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Married woman dead body found hanging on window of house in Agra
प्राची का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतका के भाई परीक्षित ने आरोप लगाया कि छह महीने पहले भी प्राची से मारपीट की गई थी। इस पर प्राची मायके आ गई थी। परिवार के लोगों ने ससुरालियों से बात की थी। जितेंद्र ने फिरोजाबाद में आकर गलती स्वीकार की थी। आगे से ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। प्राची को मायके से लेकर आया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed