{"_id":"6325d17ab4e7fb66581c80b0","slug":"marksheets-and-degrees-lying-in-the-garbage-was-kept-safe-lock-on-room-agra-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Impact: डिग्री-अंकतालिका रखवाईं सुरक्षित, कक्ष पर लगाया ताला, पहले पड़ी थीं कचरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Impact: डिग्री-अंकतालिका रखवाईं सुरक्षित, कक्ष पर लगाया ताला, पहले पड़ी थीं कचरे में
Sat, 17 Sep 2022 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Sep 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
डिग्री-अंकतालिका रखवाईं सुरक्षित
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कचरे में डिग्री और अंकतालिका पड़े होने के मामले में परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा विभाग का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं मिलीं। कक्ष में गंदगी थी और रिकॉर्ड अव्यवस्थित ढंग से रखे थे। इनको साफ करवाते हुए डिग्री-अंकतालिका सुरक्षित रखवाईं और कक्ष पर ताला लगा दिया है। परीक्षा विभाग के प्रभारी को चेतावनी भी दी है।
परीक्षा विभाग पहुंचे परीक्षा नियंत्रक
- फोटो : अमर उजाला
दिए गए ये निर्देश
प्रभारी को सभी रिकॉर्ड सुरक्षित करते हुए व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए निर्देशित किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कर्मचारी समेत प्रभारी को हिदायत देकर डिग्री-अंकतालिका सुरक्षित रखवाईं हैं। सफाई करवाते हुए कक्ष के दोनों दरवाजों पर ताला लगा दिया है।
कचरे में पड़ीं मार्कशीट और डिग्री
- फोटो : अमर उजाला
रोजाना 100 से अधिक प्रार्थना पत्र
एक ओर डिग्रियां और अंकतालिकाएं कचरे में पड़ी हैं, वहीं दूसरी ओर इन्हें लेने के लिए छात्र-छात्राएं रोजाना विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इनके लिए रोजाना 80 से 100 प्रार्थनापत्र विश्वविद्यालय में जमा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरे में पड़ीं मार्कशीट और डिग्री
- फोटो : अमर उजाला
कचरे के ढेर में पड़ी एक अंकतालिका पर सौरभ कुमार आर्या पुत्र एनएस आर्या दर्ज है। कॉलेज के नाम पर सुभार्थी मेडिकल कॉलेज मेरठ लिखा है। ये एमबीबीएस प्रोफेशनल प्रथम परीक्षा 2010 की है। परिणाम पर पास दर्शाया गया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा विभाग के कचरे में पड़ी ऐसे ही एक और अंकतालिका पर अभ्यर्थी का नाम हरजोध सिंह पुत्र एमएस हुंडल अंकित है। कॉलेज के नाम के सामने डीजे डेंटल कॉलेज मोदी नगर लिखा है। ये बीडीएस फाइनल प्रोफेशनल की अंकतालिका है।