फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी से ताजमहल में टूटी संगमरमर की जालियां, गेट हुआ टेढ़ा, अन्य स्मारकों में भी नुकसान

Sat, 30 May 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Marble windows broken in the Taj Mahal due to the storm
आंधी से टूटी संगमरमर की जाली - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शुक्रवार को 124 किमी की रफ्तार से आई आंधी ने न केवल ताजमहल बल्कि सिकंदरा, एत्माद्दौला, मेहताब बाग समेत कई स्मारकों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ताजमहल में संगमरमर और लाल पत्थर की जालियों के अलावा पश्चिमी गेट की चूल टूट जाने से गेट टेढ़ा हो गया, वहीं फैसिलिटी सेंटर में भी छत और मेटल डिटेक्टर टूट गए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शनिवार सुबह से ही टीमें भेजकर नुकसान का आकलन कराया।  

 
Marble windows broken in the Taj Mahal due to the storm
आंधी से स्मारक में हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
मुख्य मकबरा: एक घंटे तक तबाही मचाती रही आंधी ने ताजमहल में मुख्य मकबरे पर लगी संगमरमरी जालियों को तोड़ दिया तो वहीं यमुना किनारे पर चमेली फर्श की लाल पत्थर की जालीदार रेलिंग टूट गई। 

पश्चिमी गेट: ताज के पश्चिमी गेट पर लकड़ी के भारी दरवाजे हवा का दबाव नहीं झेल पाए। दरवाजों की चूल हिल गईं। एक दरवाजे की चूल टूट जाने से पश्चिमी गेट टेढ़ा हो गया। चमेली फर्श पर टूटी रेलिंग गिरने से चार पत्थरों को नुकसान हुआ। 
Marble windows broken in the Taj Mahal due to the storm
आंधी से ताजमहल परिसर में गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल टैंक: ताज के अंदर सेंट्रल टैंक के दोनों ओर बगीचे को भारी नुकसान पहुंचा है। 40 से ज्यादा पेड़ आंधी में टूट गए हैं। जिनमें काफी पुराने पेड़ शामिल है। इसके अलावा चमेली फर्श पर नीचे लाल पत्थर की जालियां भी टूट गई है।  

ताजमहल के दोनों प्रमुख गेट और पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों के प्रवेश के लिए बनाए गए फैसिलिटी सेंटर में मेटल डिटेक्टर, फाल्स लिंग,ऑटोमेटिक गेट गिर पड़े।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Marble windows broken in the Taj Mahal due to the storm
महताब बाग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मेहताब बाग
आंधी के कारण मेहताब बाग में यमुना किनारे की बाउंड्री की ओर एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे बाउंड्री को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पुराने पेड़ों की कई डालियां टूटकर गिर पड़ी हैं। गेट पर रखा टिकट काउंटर भी आंधी में नीचे जा गिरा  
विज्ञापन
Marble windows broken in the Taj Mahal due to the storm
मरियम टूम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मरियम टॉम्ब
मरियम टॉम्ब में आंधी के कारण बाउंड्री पर लगा पेड़ गिर पड़ा, जिससे पूरी बाउंड्री ध्वस्त हो गई। यहां प्रवेश द्वार पर लगे कई इनले पीस भी आंधी का दबाव सह नहीं सके और नीचे गिर पड़े। स्मारक के अंदर भी पेड़ टूटे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed