{"_id":"5be9164dbdec2269ab3a14fa","slug":"many-place-of-agra-has-been-name-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण
Mon, 12 Nov 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी, फाउंड्री नगर, पेठानगरी...ये सब आगरा के ही नाम हैं। आगरा को स्मार्ट सिटी, हेरिटेज सिटी, इंटरनेशनल सिटी, टूरिस्ट सिटी बनाने की बातें भी अक्सर नेता करते रहते हैं। नाम बदलने पर हर सरकार जोर देती है। नई कहानी यह है कि योगी सरकार में आगरा का नाम बदलकर अग्रवन किए जाने की मांग और चर्चा हो रही है। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो ताजनगरी में नाम पहले भी बदले जाते रहे हैं।
आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण
2 of 9
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय की स्थापना 1927 में हुई थी। तब नाम था आगरा विश्वविद्यालय। 1995 में प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान नाम बदलकर कर दिया डॉ. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय। इसका नोटिफिकेशन 1996 में हुआ। योगी सरकार के दौरान पिछले साल दिसंबर में राज्यपाल राम नाईक ने प्रस्ताव दिया कि नाम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय किया जाए। 28 मार्च 2018 को सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण
3 of 9
फाइल फोटो
खेरिया एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी भी हो चुकी है। योगी सरकार ने 18 अप्रैल 2018 को इसका प्रस्ताव भेजा था। नागरिक उड्डयन विभाग को इस पर फैसला लेना है। यहीं पर सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जाना है। इसका शिलान्यास हो चुका है। इसका नाम भी दीन दयाल उपाध्याय सिविल एन्क्लेव ही रहेगा। यह अलग बात है कि इसका निर्माण कछुआ की चाल से भी धीमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण
4 of 9
एकलव्य स्टेडियम आगरा
वर्ष 1995 में विश्वविद्यालय के साथ ही स्टेडियम का नाम बदले जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में आया था। प्रदेश में बसपा की सरकार थी। इससे पहले नाम आगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम था। 1996 में नाम एकलव्य स्टेडियम किए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया। उस समय प्रदेश में राष्ट्रपति शासन था।
विज्ञापन
आगरा में तो पहले से बदले जा रहे नाम, तस्वीरों में जानें कब, किसने और किसका किया नामकरण
5 of 9
फाइल फोटो
खंदारी रोड का नाम पहले भगीरथी देवी किया गया। वर्ष 2000 में तत्कालीन कमिश्नर अशोक कुमार ने नाम बदलवाया था। भगीरथी देवी उनकी मां का नाम था। उनकी याद में ही यह नाम रखवाया गया था। पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने इस मार्ग का नाम अपने पिता के नाम पर राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह मार्ग करने की मांग की। इस पर यह नाम रख दिया गया। अब एनएच-2 की तरफ से रोड का नाम भगीरथी देवी मार्ग है और एमजी रोड की तरफ से राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह मार्ग है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।