दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज की छुट्टियां खत्म करके लोग अब अपने गंतव्य को लौट रहे हैं। रविवार को इसका असर यमुना एक्सप्रेसवे पर साफ दिखाई दिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हजारों वाहन रेंगते नजर आए।
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
2 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से लेकर मथुरा तक टोल पर दोनों साइड डेढ़ किलोमीटर तक की लाइनें लग गई। टोल पार करने में ही वाहनों को आधा घंटे से भी अधिक का वक्त लग गया। यह हालात केवल एक्सप्रेसवे पर ही नहीं रहे बल्कि हाईवे पर भी कुछ ऐसे ही थे।
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
3 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार मनाकर लौटने वालों की भीड़ से रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे जाम हो गया। शाम को चार बजे से रात तक तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मथुरा में (जाबरा) टोल पर दोनों साइड को डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई।
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
4 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
टोल बूथ तक पहुंचने में ही वाहनों को आधा घंटा लग गया। यह हालात केवल टोल पर ही नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे के काफी इलाके में रही। जाम में फंसे लोगों ने कई तस्वीरें ट्विटर और फेसबुक पर शेयर कीं।
तस्वीरें: छुट्टियों के बाद लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का सैलाब, थम गई रफ्तार
5 of 9
एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के मैनेजर सैय्यद रफी अहमद रिजवी ने बताया कि जाम से निपटने के लिए तीन दिन पूर्व ही तैयारियां कर ली गई थीं। कोशिश की गई कि किसी वाहन को ज्यादा वक्त टोल पर न लगे। टोल पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।