फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक कारनामा: महिला शौचालय में पुरुष मूत्रालय, जांच में खुली 'स्वच्छ भारत मिशन' की पोल

Wed, 17 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Male urinal in female toilet built under Swachh Bharat Mission in Mainpuri
महिला शौचालय में पुरुष मूत्रालय - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नगर पंचायत घिरोर के शर्मनाक कारनामे का खुलासा हुआ है, जिसने स्वच्छ भारत मिशन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए महिला शौचालय में पुरुष मूत्रालय बना दिया गया। सोमवार को क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम ने शौचालयों की जांच की तो इसका खुलासा हुआ। इन शौचालयों में टोंटियां गायब थीं। पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। 

Male urinal in female toilet built under Swachh Bharat Mission in Mainpuri
महिला शौचालय में बना दिया पुरुष मूत्रालय - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत घिरोर में 36 लाख रुपये की लागत से मोहल्ला शाक्यान, नगला गुड़ी, नगला भूड़, बीज गोदाम, मोहल्ला फर्रास, हॉस्पिटल घिरोर में छह सामुदायिक शौचालयों को निर्माण कराया था। सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत संदीप सिन्हा ने टीम के साथ इन शौचालयों की जांच की। बीज गोदाम के पास बने शौचालय में एक ओर महिला का बोर्ड चस्पा था। महिला शौचालय के अंदर पुरुष मूत्रालय बने हुए थे। 



Male urinal in female toilet built under Swachh Bharat Mission in Mainpuri
महिला शौचालय की जांच करते संदीप सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

संदीप सिन्हा ने बताया कि अभी तक तीन शौचालयों का निरीक्षण किया गया है। इसमें लगभग सभी शौचालयों की स्थिति दयनीय है। इसका आम आदमी उपयोग नहीं कर सकता। शौचालय को जियो टैग नहीं किया गया है। वहीं साइन बोर्ड भी उपलब्ध नहीं है। शौचालयों के रखरखाव के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। सफाई रजिस्टर, शिकायत पेटिका, साफ सफाई की सामग्री, पौधारोपण, शौचालय विज्ञापन का बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था सुचारू नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Male urinal in female toilet built under Swachh Bharat Mission in Mainpuri
महिला शौचालय में न टोंटी और न पाइप - फोटो : अमर उजाला
जांच टीम प्रभारी संदीप सिन्हा जैसे ही नगर में शौचालयों की जांच करने के लिए पहुंचे नगर पंचायत को इसकी भनक लग गई। आनन-फानन में शौचालयों की सफाई करवाई व अन्य जरूरी उपकरण लेकर पहुंचे। उधर, संदीप सिन्हा ने बताया कि जांच में पाया गया है कि अधिकांश शौचालय में टोंटियां और पाइप नहीं हैं। 
विज्ञापन
Male urinal in female toilet built under Swachh Bharat Mission in Mainpuri
जांच करते क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत घिरोर के अधिशासी अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि कुछ समस्याएं हो सकती हैं, शौचालयों से लोग टोंटियां चोरी कर ले गए हैं। कर्मचारी की तैनाती है, नियमित सफाई भी कराई जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed