पूर्वांचल में चुनाव प्रभावित करने की साजिश थी। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय असलहा तस्कर गैंग 20 पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस सप्लाई करने की फिराक में था। यह गैंग अपने मंसूबों में कामयाब होता, उससे ही मैनपुरी पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने थाना भोगांव क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद असलहा तस्कर गैंग के चारों सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग आगरा, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा और लखनऊ के गैंगस्टरों को असलहा बेचने का काम करता था। स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, उप निरीक्षक जैकब फर्नांडीज व टीम द्वारा पकड़े गए असलहा तस्करों से 20 पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, बोलेरो कार बरामद हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए तस्कर नेपाल तक पिस्टल की सप्लाई करते थे। पूर्व में यह गैंग दिल्ली में भी पकड़ा जा चुका था।
पूर्वांचल में सप्लाई होनी थीं 20 पिस्टल: मैनपुरी पुलिस ने दबोचे असलहा तस्कर, चुनाव प्रभावित करने की थी साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Feb 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन