फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri: डिंपल के लिए सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां मांग रहीं वोट, जो राजनीति से रहे दूर, वो भी प्रचार में उतरे

Sat, 19 Nov 2022 05:55 AM IST
मुकेश कुमार नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी मैनपुरी
नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 05:55 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election three generations of Saifai family are seeking votes for Dimple Yadav
डिंपल यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मतदाताओं के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट का चुनाव भले ही उपचुनाव हो, लेकिन इस चुनाव से समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। सपा इसे नेताजी की विरासत वाली सीट बता रही है। यही कारण है कि मुलायम परिवार की तीन पीढ़ियां नेताजी की बहू एवं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को विजयश्री दिलाने के लिए चुनाव प्रचार में जुट गईं हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गांव-गांव, घर-घर जाकर सैफई परिवार के लोग वोट की अपील कर रहे हैं।


 
मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। प्रत्याशी डिंपल यादव को जिताने के लिए सैफई परिवार पूरी दमखम से चुनाव मैदान में उतरा है। बात नेताजी और सपा की पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ी है, इसलिए मुलायम सिंह की तीन पीढ़ियां बहू डिंपल यादव के लिए वोट मांग रहीं हैं। 

Mainpuri By-Election three generations of Saifai family are seeking votes for Dimple Yadav
करहल में अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार करने वालों में मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव, चचेरे भाई प्रो. रामगोपाल यादव के अलावा बेटे अखिलेश यादव, भतीजे धर्मेंद्र यादव व पौत्र तेजप्रताप यादव शामिल हैं। इसके साथ ही बीस से अधिक पूर्व मंत्री, विधायक और पार्टी नेता गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 
Mainpuri By-Election three generations of Saifai family are seeking votes for Dimple Yadav
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव - फोटो : अमर उजाला
बड़े राजनीतिक परिवार के रूप में सैफई परिवार को माना जाता है। बावजूद इसके एक व्यक्ति इस परिवार का ऐसा भी है, जो हमेशा राजनीति से दूर रहा। यह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि नेताजी के छोटे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम यादव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election three generations of Saifai family are seeking votes for Dimple Yadav
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव - फोटो : अमर उजाला
इस चुनाव में अभयराम यादव पहली बार प्रचार में उतरे हैं। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट नामांकन के दौरान पहुंचे। साथ में मौजूद लोगों से बहू डिंपल यादव को वोट देने की अपील की। 
विज्ञापन
Mainpuri By-Election three generations of Saifai family are seeking votes for Dimple Yadav
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पहली बार समाजवादी पार्टी उपचुनाव में इतना दमखम दिखा रही है। सपा की ओर से 40 स्टार प्रचारकों को लोकसभा क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। खुद चुनाव की बागडोर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संभाल रहें हैं। वह नुक्कड़ सभाएं करने के साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहें हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed