{"_id":"63884eeb7ab1243c3b2ac790","slug":"mainpuri-by-election-2022-mainpuri-vvip-from-the-capital-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll: राजधानी से भी वीवीआईपी मैनपुरी, हर गली में घूम रहे माननीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll: राजधानी से भी वीवीआईपी मैनपुरी, हर गली में घूम रहे माननीय
Thu, 01 Dec 2022 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी को वैसे तो सपा सरकार में वीवीआईपी जिले का दर्जा प्राप्त रहा है, लेकिन लोकसभा उप चुनाव में मैनपुरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी वीवीआईपी हो गया है। इसका कारण साफ है, क्योंकि पूरे प्रदेश के सपा और भाजपा नेता मैनपुरी में चुनाव प्रचार के लिए उतर गए हैं। हर तरफ बस विधानसभा पास लगी वीवीआईपी गाड़ियां नजर आ रही हैं।
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : Facebook/Dimple Yadav
सपा जहां मुलायम की विरासत को कायम रखने के लिए लड़ रही है तो वहीं भाजपा अब मैनपुरी को भगवा रंग में रंगना चाहती है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश भर के दिग्गज नेता मैनपुरी में ही नजर आ रहे हैं।
शिवपाल यादव, अखिलेश और डिंपल
- फोटो : अमर उजाला
सपा के अधिकांश विधायकों के साथ ही वरिष्ठ सपा नेता और भाजपा के विधायकों के अलावा कैबिनेट और राज्य मंत्री भी मैनपुरी में ही डेरा जमाए है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मैनपुरी में ही डटे हुए हैं। मैनपुरी ने इससे पहले ऐसा नजारा कभी नहीं देखा। हर गली और कस्बे में केवल नेता ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
वीवीआईपी मूवमेंट भी लगातार है जारी
उप चुनाव में प्रचार करने के लिए वीवीआईपी का मूवमेंट भी लगातार जारी है। अब तक भाजपा सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य जहां मैनपुरी आ चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करहल में जनसभा कर चुके हैं। आगे भी उनकी एक सभा प्रस्तावित है। इसके अलावा सपा प्रमुख और विधानसभा में नेता विरोधी दल अखिलेश यादव 14 नवंबर से लगातार मैनपुरी में जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला