{"_id":"63884ae473cbdc41314213df","slug":"new-twist-in-constable-death-case-family-members-of-female-constable-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Crime: सिपाही की मौत के मामले में आया नया मोड़, महिला सिपाही के परिजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Crime: सिपाही की मौत के मामले में आया नया मोड़, महिला सिपाही के परिजनों पर हत्या का आरोप
Thu, 01 Dec 2022 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Dec 2022 12:04 PM IST
सार
थाना घिरोर में तैनात सिपाही 22 नवंबर से लापता था। उसका शव उत्तराखंड के टिहरी में पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, इसके बाद मौत के सही कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के घिरोर में आरक्षी रवि तोमर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन की ओर से महिला सिपाही, उसके पति व परिजन पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया गया है। रवि का शव उत्तराखंड के टिहरी में मिला था, एसपी का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के गांव लहोड़ा निवासी आरक्षी रवि तोमर घिरोर थाना में तैनात था। बीते 22 नवंबर से वह अचानक लापता हो गया, बीते बुधवार को रवि का शव उत्तराखंड के टिहरी में एक पेड़ पर लटका मिला था, उक्त घटना के बाद एक महिला सिपाही भूमिका की भी चर्चाएं थीं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार को मृतक आरक्षी के भाई गौरव कुमार ने घिरोर थाना पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फिरोजाबाद अग्निकांड: घर, परिवार और शान, आग ने छीन लिया सबकुछ, गौशाला में बीती रात, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
ये है मामला

21 नवंबर को हुई थी बात
परिजनों ने बताया कि उन्हें 23 अक्तूबर को थाने से फोन गया। बताया कि भाई रवि 22 अक्तूबर से गैरहाजिर चल रहा है। उसकी 21 नवंबर को भाई रवि से फोन पर बात हुई थी, तब उसने बताया था कि एक महिला सिपाही, उसका पति, भाई उसे परेशान कर रहे हैं, उससे रुपये मांग रहे हैं, ऐसा न करने पर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। बताया कि वह कुछ महीनों से महिला आरक्षी उसके खाते में अपने रुपया ट्रांसफर कर देती है, फिर उस से कैश ले लेती है। रवि ने भाई से शिकायत की। उन्होंने कहा कि पहले तुम अपना एग्जाम दो, इसके बाद वह बात कर समस्या का हल करेगा। कोई जानकारी न मिलने पर 25 नवंबर को वह थाने पहुंचा और जानकारी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फिरोजाबाद अग्निकांड: घर, परिवार और शान, आग ने छीन लिया सबकुछ, गौशाला में बीती रात, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें