फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ हत्याकांड: अरशद के बयान में ऐसी उलझी पुलिस, 100 से अधिक के बयान, CCTV फुटेज से भी नहीं सुलझ पा रही गुत्थी

Sat, 04 Jan 2025 05:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Jan 2025 05:14 PM IST
सार

पुलिस ने अरशद से कई बार पूछताछ की थी। वह हर बार अपना बयान बदल दे रहा था। कभी हत्याकांड के पीछे पड़ोसियों से विवाद बताता था। कभी जमीन पर कब्जे की कहानी बोलता था। धर्म परिवर्तन और घर में मंदिर बनाने की बातें प्रार्थना पत्र और अपने वीडियो में पिता-पुत्र ने कही थी। 

विज्ञापन
Lucknow murder case Police got so confused in Arshad statement even statements of more than 100 people and CCT
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड में नया मोड़ - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के होटल में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया का अरशद पुलिस को अलग-अलग बयान दे रहा है। बस्ती वालों से विवाद और धर्म परिवर्तन तक की कहानी बोलकर पुलिस की जांच को उलझा दिया है। ऐसे में लखनऊ के साथ आगरा पुलिस भी जांच में जुटी है। ट्रांस यमुना पुलिस ने 3 दिन में बस्ती के 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं। वसीयत करने वाले के बारे में भी पता किया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में किसी तरह के विवाद और धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई है।

Lucknow murder case Police got so confused in Arshad statement even statements of more than 100 people and CCT
अरशद का पिता बदरुददीन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की पहुंच से दूर बदरुददीन
लखनऊ के होटल में 31 दिसंबर 2024 की रात को इसलाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी आसमा, उनकी चार बेटियों अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9) की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद आरोपी पिता बदरुददीन फरार हो गया। वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। वहीं हत्यारोपी बेटे अरशद ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी।

Lucknow murder case Police got so confused in Arshad statement even statements of more than 100 people and CCT
अरशद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर बार बयान बदल रहा है अरशद
पुलिस ने अरशद से कई बार पूछताछ की थी। वह हर बार अपना बयान बदल दे रहा था। कभी हत्याकांड के पीछे पड़ोसियों से विवाद बताता था। कभी जमीन पर कब्जे की कहानी बोलता था। धर्म परिवर्तन और घर में मंदिर बनाने की बातें प्रार्थना पत्र और अपने वीडियो में पिता-पुत्र ने कही थी। इस कहानी की जानकारी पर आगरा पुलिस ने भी जांच की। 100 लोगों से पूछताछ की गई। बस्ती में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। इसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow murder case Police got so confused in Arshad statement even statements of more than 100 people and CCT
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

आखिर अपनों का कत्ल क्यों किया?
थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हत्याकांड के बाद से मोहल्ले में पुलिस पड़ताल में लगी है। पूरे घटनाक्रम के पीछे आरोपी अरशद ने जो भी वजह बताई हैं, उनके बारे में पता किया जा रहा है। बदरुददीन ने अपने प्रार्थना पत्र में पड़ोसियों से झगड़ा बताया है। जांच में 16 और 18 दिसंबर को विवाद की जानकारी मिली। मगर, यह विवाद इतना बड़ा नहीं था कि उसके पीछे इतना बड़ा हत्याकांड किया जाए। अगर, विवाद पड़ोसियों से था तो अपनों का कत्ल क्यों किया? पुलिस ने पड़ोसी आफताब, सलीम, रानू से पूछताछ की। जिस दिन का विवाद है, वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन
Lucknow murder case Police got so confused in Arshad statement even statements of more than 100 people and CCT
आरोपी अरशद का आगरा स्थित घर। - फोटो : amar ujala

जमीन बिक्री के दस्तावेज मिले पूरे
बदरुद्दीन ने 1 जनवरी 2024 को अपनी 50 गज जमीन का सौदा घर के सामने रहने वाले अलीम से सात लाख में किया था। इस जमीन के दस्तावेज देखे गए। अलीम के पास रुपये देने का वीडियो है। 5 लाख रुपये चेक से दिए थे। इसकी जानकारी बदरुद्दीन के खाते से मिल गई। वीडियो में पिता-पुत्र रुपये गिनते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनके बीच कोई विवाद होता तो वीडियों क्यों बनवाते। 3 महीने अलीम के घर में ही रहकर अपना मकान भी बनवाया। ऐसे में जमीन को लेकर किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। खरीदी गई जमीन पर अलीम का कब्जा भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed