नगर पंचायत मोहनपुर में भाजपा नेता के भाई और मोटर साइकिल एजेंसी संचालक के घर हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों ने उनके घर से करीब 16 लाख रुपये की नगदी सहित 14 लाख रुपये के आभूषण लूटे हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है।
2 of 5
लूट के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता बिल्लू गुप्ता के भाई प्रदीप गुप्ता के घर पर बुधवार को दिन दहाड़े दो युवकों ने मां बेटी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में देर रात तक पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में 16 लाख रुपये की नकदी, सोने के चार हार, सोने की चार चूड़ी, मंगलसूत्र, सोने की चैन, दो झाले, 3 अंगूठी, 2 जोड़ी सहित 14 लाख रुपये मूल्य के 400 ग्राम सोने के आभूषण लूटने का हवाला दिया गया। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
3 of 5
लूट की घटना के बाद छानबीन करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस मामले का खुलासा करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। लूट का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीम भी सहयोग कर रही है। तीन टीमों के माध्यम से लगातार दी गई हैं, लेकिन अभी तक सभी टीमें खाली हाथ ही हैं।
4 of 5
लूट के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
सहावर थाना प्रभारी गनेश कुमार ने बताया कि लूट का खुलासा करने के लिए लगातार दविशें दी जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई कर ली गई है। जल्द ही पुलिस लूट की वारदात का खुलासा करेगी।
5 of 5
बदमाशों ने इसी अलमारी को तोड़कर लूटा सामान
- फोटो : अमर उजाला
मोहनपुर में बुधवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का खौफ अभी भी मां मंजू गुप्ता तथा बेटी मानसी गुप्ता के जेहन में बना हुआ है। मां बेटी बार-बार बदमाशों के द्वारा तमंचा तान कर बंधक बनाने की घटना को याद कर सहम उठती हैं। अन्य परिजन भी इस वारदात के बाद से काफी परेशान हैं।