फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में सोमवार से प्रचार के लिए जमीं पर उतरेंगे 'सियासी सितारे', आठ दिन तक चलेगा सिलसिला

Sun, 07 Apr 2019 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 stars campaigners road shows and rally in agra fatehpur sikri
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
अप्रैल में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस हो जाने के बाद अब सियासी तापमान चढ़ने जा रहा है। आगरा में सोमवार से स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू होगा, जो 16 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस से राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य आगरा आएंगे तो भाजपा की ओर से सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह चुनावी सभा करेंगे।
lok sabha elections 2019 stars campaigners road shows and rally in agra fatehpur sikri
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
16 अप्रैल को गठबंधन के भी तीनों नेता एक मंच पर जुटेंगे। 16 अप्रैल को ही शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 18 अप्रैल को आगरा और फतेहपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है।
lok sabha elections 2019 stars campaigners road shows and rally in agra fatehpur sikri
योगी आदित्यनाथ और सुषमा स्वराज (फाइल) - फोटो : ANI
8 अप्रैल को भाजपा से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रुनकता में कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा बाह में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 stars campaigners road shows and rally in agra fatehpur sikri
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
12 अप्रैल को कांग्रेस से पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो आगरा में होगा। अगले ही दिन 13 अप्रैल को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सीकरी में रोड शो करेंगी। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 stars campaigners road shows and rally in agra fatehpur sikri
लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
आंवलखेड़ा में 14 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की चुनावी सभा करेंगे। 15 अप्रैल को योगी आदित्यानाथ की चुनावी सभा फतेहाबाद में होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed