फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Votekaro ताजनगरी को बनाएंगे वोटिंग में सरताज, अमर उजाला के आह्वान पर मतदाताओं ने ली शपथ

Mon, 15 Apr 2019 11:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Amar Ujala voter awareness program in agra
मतदाताओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की नगरी इस बार वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। लोकतंत्र के पर्व में उत्साह के साथ भागीदारी करने का जज्बा हर ओर दिखाई दे रहा है। अमर उजाला के आह्वान पर रविवार को शहर में जगह जगह मतदान का संकल्प लिया गया। कई जगह नारे लगे, लोकतंत्र के चार सिपाही, हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई। बाजारों, कॉलोनियों, धर्मस्थलों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। लोग कह रहे हैं कि बाद में होंगे सारे काम, सबसे पहले करेंगे मतदान....



जो लोग मतदान के दिन आराम करते हैं वो यह वीडियो जरूर देखें 
lok sabha elections 2019 Amar Ujala voter awareness program in agra
शहीद स्मारक पर धर्मगुरूओं ने दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
संकल्प सेवा संस्था की ओर से 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शहीद स्मारक परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा के धर्म गुरुओं, मनकामेश्वर महंत योगेश पूरी, मौलाना उजैर आलम, फादर मून लाजरस ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जला कर किया। कार्यक्रम में नटरांजलि थियेटर आर्ट्स के कलाकारों ने निदेशक अलका सिंह के निर्देशन में नाटक के माध्यम से सभी से मतदान की अपील की।
lok sabha elections 2019 Amar Ujala voter awareness program in agra
मतदान की शपथ लेंती महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पहले मतदान, फिर जलपान के नारे के साथ आशीर्वाद रेजीडेंसी, विजय नगर की महिलाओं ने तय किया कि सुबह की सैर के साथ ही मतदान केंद्र तक जाएंगी और सबसे पहले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का बटन दबाकर अपना कर्तव्य निभाएंगी। सुजाता अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुमन गोयल, बीना, साधना, बबीता, रेनू, नेहा, पूजा सोनी, नीलम, दीपिका, सोनिया आदि महिलाओं ने अपने साथ परिवार के वोट डलवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Amar Ujala voter awareness program in agra
शिक्षक-शिक्षकाओं ने ली मतदान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पद्मचंद जैन संस्थान में शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। यह भी कहा कि वे न केवल खुद मतदान करेंगे बल्कि अपने घर और आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षकों ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका है। 
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 Amar Ujala voter awareness program in agra
मतदान करने की शपथ लेते सिख समुदाय के मतदाता - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु के ताल पर लोगों ने मतदान अवश्य करने का निर्णय लिया। संत बाबा प्रीतम सिंह ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान ने आपको मताधिकार दिया है। ऐसे में 18 अप्रैल को छुट्टी का दिन न मानकर मतदान करने जरूर जाएं। मास्टर गुरनाम सिंह, बंटी ग्रोवर, डॉ. अनिल कटार, नरेंद्र सिंह खनूजा, हजूरी रागी जगतार सिंह, जोगा सिंह, सरदार जसवंत सिंह, राजेंदर पाल सिंह, बलविंदर सिंह, सतबीर सिंह, ध्यान सिंह, सुजान सिंह, बलजीत सिंह रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed