फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown UP: आईपीएस अफसर ने अर्दली का जूता उतार ठीक की मोच, देखें दिल छू लेने वाली तस्वीरें

Fri, 03 Apr 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) Lockdown News in Hindi IPS officer open the shoe laces of orderly in firozabad
एएसपी ने ठीक की अर्दली की मोच - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में ड्यूटी के साथ पुलिस इंसानियत का फर्ज भी निभा रही है। फिरोजाबाद जिले से दिल छू लेने वाली ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है। यहां भ्रमण के दौरान एसडीएम सिरसागंज के अर्दली के पैर में मोच आई तो एएसपी ने खुद उसके पैर से जूता उतारकर ठीक किया। एएसपी की दरियादिली देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एएसपी की दरियादिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। 

UP (Uttar Pradesh) Lockdown News in Hindi IPS officer open the shoe laces of orderly in firozabad
एएसपी डॉ इरज राजा - फोटो : अमर उजाला

आईपीएस अधिकारी डॉ. इरज राजा एमबीबीएस हैं और फिरोजबाद के सिरसागंज में बतौर सीओ (क्षेत्राधिकारी) तैनात हैं। बुधवार दोपहर को एएसपी और एसडीएम देवेंद्र पाल क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में बनाए जा रहे क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने गए थे। 

UP (Uttar Pradesh) Lockdown News in Hindi IPS officer open the shoe laces of orderly in firozabad
अर्दली पदम - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम के साथ उनका अर्दली पदम भी चल रहा था। भ्रमण के दौरान अचानक अर्दली का पैर मुड़ गया। पैर में मोच आ गई। दर्द के कारण वो वहीं बैठ गया। उसको दर्द से कराहते देखकर एएसपी तुरंत उसके पास पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) Lockdown News in Hindi IPS officer open the shoe laces of orderly in firozabad
एएसपी ने ठीक की अर्दली की मोच - फोटो : अमर उजाला

एएसपी डॉ. इरज राजा अर्दली के जूते का फीता खोलने लगे। अधिकारी को ऐसा करता देख अर्दली ने रोका तो एएसपी ने कहा कि सीधे बैठे रहें। एएसपी ने अर्दली के पैर का जूता उतारने के बाद झटका देकर मोच को ठीक कर दिया। 

विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) Lockdown News in Hindi IPS officer open the shoe laces of orderly in firozabad
यूपी पुलिस

बड़े अधिकारी की दरियादिली देखकर अर्दली भावुक हो गया। उसने हाथ जोड़कर एएसपी का धन्यवाद किया। आईपीएस अधिकारी की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed