फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की शव यात्रा में आए लोगों को बेटे ने लौटाया, कहा- लॉकडाउन है, घर में रहकर कीजिए प्रार्थना

Sat, 28 Mar 2020 06:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Agra News Update Young Man Gave Awareness Message About Coronavirus
शवयात्रा में शामिल हुए मृतक के परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन के बीच एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनकी शव यात्रा में शामिल होने के लिए आए लोगों को मृतक के पुत्र ने यह कहकर लौटा दिया कि लॉकडाउन है...। आप सब घरों में रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कीजिए। इसके बाद परिवार के 10 लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Lockdown in Agra News Update Young Man Gave Awareness Message About Coronavirus
अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
मामला शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा का है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय प्रभाकर लोधी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर आसपड़ोस के लोग मृतक के परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच गए। मृतक के बेटे ने लॉकडाउन का हवाला देकर पड़ोसियों को अपने-अपने घर जाने को कह दिया। 
Lockdown in Agra News Update Young Man Gave Awareness Message About Coronavirus
शव यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवार के 10 लोगों के साथ मिलकर प्रभाकर लोधी की शव यात्रा निकाली। शव यात्रा में शामिल ज्यादातर लोग मास्क लगाकर शामिल हुए थे। मृतक के बेटे ने भी मास्क लगा रखा था। ताजगंज के शमशान घाट पर मुकेश ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown in Agra News Update Young Man Gave Awareness Message About Coronavirus
अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
मृतक के बेटे मुकेश कुमार ने बताया कि पिता के निधन की जानकारी होने पर रिश्तेदार और उनके शुभचिंतक आए थे। लेकिन हमारा आज कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सामाजिक दूरी की अपील को ध्यान में रखते हुए सभी को घर जाने को कह दिया। 
विज्ञापन
Lockdown in Agra News Update Young Man Gave Awareness Message About Coronavirus
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों के घरों से निकलने के साथ शादी व अन्य समारोह के आयोजनों पर भी प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर अपने और दूसरों के लिए खतरा बन रहे हैं। ऐसे लोगों को मुकेश से सीखना चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed