फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा आने से पहले पढ़ें ये खबर, बॉर्डर सील, लॉकडाउन में नहीं मिल रहा शहर में प्रवेश

Mon, 23 Mar 2020 11:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Mar 2020 11:25 AM IST
सार

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सीमाएं सील की हैं, मैनपुरी में अघोषित लॉकडाउन

विज्ञापन
Lockdown In Agra Border Sealed Today For Corona Virus Effects
मथुरा-आगरा की सीमा पर रोक दिए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 25 मार्च तक के लॉकडाउन हैं। ऐसे में शहर में वाहनों का प्रवेश नहीं मिलेगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। सोमवार सुबह से ही आगरा की सीमाएं सील कर दी गईं। कानपुर से शहर में आने वाले वाहनों को एत्मादपुर बॉर्डर पर रोका गया। वहीं मथुरा से आने वाले गैरजरूरी वाहन मथुरा-आगरा की सीमा पर रोक दिए गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सीमाएं सील की हैं। 
Lockdown In Agra Border Sealed Today For Corona Virus Effects
पुलिसकर्मियों ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराईं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में भले ही लॉकडाउन घोषित नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की सख्ती के चलते अघोषित लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। पुलिसकर्मियों ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद कराईं। सिर्फ दैनिक उपयोग की दुकानें और सब्जी मंडी को ही खुला रहने दिया गया है।
Lockdown In Agra Border Sealed Today For Corona Virus Effects
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस की सेक्टर स्कीम सोमवार से लागू कर दी गई। शहर में 108 स्थानों पर पुलिस तैनात है और अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। रात की गश्त भी तेज कर दी गई है। आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के कार्ड जारी होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown In Agra Border Sealed Today For Corona Virus Effects
संजय प्लेस का प्रमुख चौराहा - फोटो : अमर उजाला
यदि डेयरी, सब्जी और खाद्यान्न की दुकानें हैं। यदि किसी को आवश्यक चीजों की जरूरत होती है तो परिवार का एक सदस्य घर से बाहर जा सकता है। पुलिस के रोकने पर उसे बताना होगा कि वह कहां और क्यों जा रहा है? इनके अतिरिक्त कोई व्यक्ति घूमता नजर आया 
विज्ञापन
Lockdown In Agra Border Sealed Today For Corona Virus Effects
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने वाहन पर चलने वाले लोगों से पूछताछ की - फोटो : अमर उजाला
तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी
आवश्यक सेवाओं में अखबार, कानून व्यवस्था, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बिजली, पानी, टेलीफोन, नगर निकाय अग्निशमन, पेयजल आपूर्ति, डाक और जिला आपूर्ति विभाग शामिल हैं। इनसे जुड़े दफ्तर खुले रहेंगे। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सोशल मीडिया, इंटरनेट और पोस्टल सेवाएं भी बहाल रहेंगीं। यदि कोई घर से बेवजह बाहर निकला तो पुलिस उसे पकड़ लेगी। उस पर केस दर्ज किया जाएगा। उसे जेल हो सकती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed