फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंदगांव की लठमार होली आज: बरसाना के बाद श्रीकृष्ण के गांव में छाया रंगोत्सव का उल्लास

Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदगांव (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदगांव (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lathmar Holi will be played in Nandgaon Today in Mathura
मंगलवार को बरसाना में खेली गई लठामार होली - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में राधारानी के गांव बरसाना के बाद बुधवार को श्रीकृष्ण के नंदगांव में लठमार होली का आनंद बरसेगा। इसे लेकर नंदगांव की हुरियारिनों ने मंगलवार को ही अपनी तैयारियां पूरी कर लीं। हुरियारिनें सोलह शृंगार कर लठमार होली चौक पर पहुंचेंगी। इधर, नंदभवन में बरसाना के हुरियारों का भव्य स्वागत किया जाएगा। नंदबाबा मंदिर के सेवायत सोमदत्त भारद्वाज ने बताया कि कई कुंतल टेसू के फूलों से बने रंगों से हुरियारों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद लठमार होली खेली जाएगी। 

Lathmar Holi will be played in Nandgaon Today in Mathura
नंदगांव में छाया होली का उल्लास - फोटो : अमर उजाला

बरसाना की लठमार होली के अगले दिन सखा स्वरूप ग्वाल (हुरियारे) नंदगांव में होली का फगुआ मांगने आएंगे। यहां हुरियारिनों प्रेमपगी लाठियों से उनका स्वागत करेंगी। लठामार होली चौक में आयोजित होने वाली अलौकिक लीला के दर्शन होंगे। नंदगांव की लठामार होली की तैयारी प्रशासन ने भी कर ली है। पूरे रंगीली चौक को गुलाबी रंग से पुतवाया गया है। चौक के समीप सभी दुकानों पर गुलाबी रंग कराया गया है। 

Lathmar Holi will be played in Nandgaon Today in Mathura
नंदगांव के हुरियारे - फोटो : अमर उजाला

अबीर-गुलाल की वर्षा और होली के गीतों के बीच नंदगांव की हुरियारिनें बरसाना के हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाएंगी। द्वापर युग की इस अनूठी परंपरा को लेकर हुरियारिनों में खासा उत्साह है। होली में राधाजी की तरह सुंदर दिखने के लिए हाथों में मेहंदी और पांवों में महावर लगवा रही हैं। पहली बार होली खेल कर आए हुरियारों के घरों में देर रात मंगलगीत गाए गए। घर की महिलाओं ने हुरियारों के लिए ठाकुरजी से मंगल कामना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lathmar Holi will be played in Nandgaon Today in Mathura
लठामार होली खेलतीं बरसाना की हुरियारिनें - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को नंदगांव के हुरियारे बरसाना की हुरियारिनों की लाठियों के वार को सहने के लिए हाथों में ढाल लिए घरों से निकले। धोती, बगलबंदी, पीतांबरी से सुसज्जित हुरियारे नंदभवन पहुंचे। यहां हुरियारों ने समाज गायन में भाग लिया। इसके बाद हुरियारों ने बुजुर्गों के पैर छुए और बरसाना जाकर होली खेलने की अनुमति मांगी। इसके बाद बरसाना में जाकर लठामार होली खेली। 

विज्ञापन
Lathmar Holi will be played in Nandgaon Today in Mathura
हंसी-ठिठोली करते हुरियारे और हुरियारिन - फोटो : अमर उजाला

लाठी की चोट और ढाल की ओट के बीच होली के रंगों से बरसाना की गलियां सतरंगी हो गईं। हुरियारिनों ने मस्ती में डूबे हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाईं। हुरियारों ने ढालों पर लाठियों के वार को सहा। जब तड़ातड़ लाठियां हुरियारों पर पड़ रही थी, तब ऐसा लग रहा था कि रंग-रंगीले बरसाना में मानो द्वापर युग सजीव हो उठा है। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए हजारों लोग बरसाना पहुंचे। लठमार होली के दौरान बारिश भी हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed