{"_id":"5a94050c4f1c1ba3378b62f8","slug":"lathmar-holi-barsana-and-nandgaon-difference","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए बरसाना और नंदगांव की होली का अंतर, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए बरसाना और नंदगांव की होली का अंतर, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
पुनीत शर्मा/जितेंद्र पुजारी, अमर उजाला नंदगांव (मथुरा)
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
लठामार होली
- फोटो : रवि बत्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण फागुन सुदी नवमी को होली खेलने बरसाना गए और बिना फगुवा (नेग) दिए ही वापस लौट आए। बरसाना की गोपियों ने कन्हैया से होली का फगुवा लेने के लिए नंदगांव जाने की सोची।
2 of 9
लठामार होली
- फोटो : रवि बत्रा
इसके लिए राधाजी ने बरसाना की सभी सखियों को एकत्रित किया और बताया कि कन्हैंया बिना फगुवा दिए ही लौट गए हैं। हमें नंदगांव चलकर उनसे फगुवा लेना है। अगले दिन ही (दशमीं) को बरसाना की ब्रजगोपियां होली का फगुवा लेने नंदगांव आती हैं।
3 of 9
लठामार होली
- फोटो : रवि बत्रा
‘दसमी दिन आ बरसाने हुरियारिन आ नंदगांम सजीं समकीलि कल कौ बदलौ अज देंय चुकाय बराबर हो कह गोरी रसीली’। राधा कृष्ण की अलौकिक होली लीला देखने के लिए भगवान सूर्य भी कुछ क्षण के लिए स्थिर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
लठामार होली
- फोटो : रवि बत्रा
गोपियां भी सूर्य देव से कहती हैं कि सूरज छिप मत जइयो आज श्याम संग होरी खेलूंगी। सूरज छिपने तक तड़ातड़ लाठियां बरसती रहीं। वाकई अगर आपने बरसाना और नंदगांव की होली नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा। यहां की होली में प्रेम बरसता है।
विज्ञापन
5 of 9
लठामार होली
- फोटो : रवि बत्रा
परंपराओं का गुलाल उड़ता है। अगर संबंधों को निभाना सीखना है तो ब्रज वालों से सीखिए। नंदगांव के लोगों में सखा भाव और बरसाने में सखी भाव की मिठास आज भी जीवंत है। रविवार को नंदगांव में खेली गई होली में यह साफ नजर आया। एक तरफ बरसाने वाले थे तो दूसरी तरफ नंदगांव वाले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।