{"_id":"5a91a14b4f1c1bea028b45ca","slug":"up-cm-yogi-adityanath-enjoyed-holi-in-barsana-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले हुरियारों की टोली से मिले CM योगी, तस्वीरों में देखें लठामार होली का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले हुरियारों की टोली से मिले CM योगी, तस्वीरों में देखें लठामार होली का आनंद
Sun, 25 Feb 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लठामार होली में पहुंचे सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा के बरसाना की रंगीली गली में द्वापर की लीला एक बार फिर सजीव हो उठी। नंदगांव से कृष्ण के सखा राधारानी के गांव पहुंचे। हाथ में लाठियां लिए सजी धजी सखियों ने पहले हंसी ठिठोली की।
2 of 6
लठामार होली
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज की बोली में वाद संवाद हुआ। लाठियों की तड़तड़ाहट के साथ ब्रज का अलौकिक उत्सव आनंदित करने लगा। अब हुरियारे भी अपने बचाव में ढाल का सहारा लेने लगे।
3 of 6
लठामार होली
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले हुरियारिनों की मार से बचने के लिए पीली पोखर पर नंदगांव के हुरियारों ने अपनी पाग बांधी। पाग बांधने से पूर्व बरसाना के लोगों द्वारा भव्य सत्कार किया गया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर ने पीली पोखर पर जाकर कृष्ण स्वरूप पताका का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लठामार होली
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद श्री जी मंदिर की ओर होली गाते हुए प्रस्थान किया। रंगीली गली में सजी-धजी हुरियारिनों ने प्रेम में सराबोर शब्दों से हास-परिहास के बाद लाठियां बरसाना शुरू कर दीं। लाठियों की मार से आनंद बरसने लगा और लाखों श्रद्धालु इस अलौकिक लीला के साक्षी बने।
विज्ञापन
5 of 6
लठामार होली
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना की होली को भव्य बनाने के लिए आसमान से पुष्पवर्षा होती रही। हैलीकाप्टर से फूल बरसाए गए थे। कार्यक्रम स्थल के साथ राधारानी मंदिर के आसपास भी फूल बरसाए गए। जब मुख्यमंत्री रंगोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे तब आसमान से फूल बरसाए जा रहे थे। फूल बरसते देख लोगों ने भी खूब जयकारे लगाए। योगी योगी गूंजने लगा था पूरे मथुरा में।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।