{"_id":"60506c47fff9805947455bf2","slug":"lathamar-holi-2020-preparations-begins-in-barsana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 'जोर से लठ चलाऊंगी...पतो चल जाएगी', लठामार होली की तैयारियों में जुटीं बरसाना की हुरियारिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 'जोर से लठ चलाऊंगी...पतो चल जाएगी', लठामार होली की तैयारियों में जुटीं बरसाना की हुरियारिनें
राम पंडित, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)।
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बरसाना की हुरियारिनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में होली की धूम हो और बरसाना की लठामार होली का जिक्र न हो तो सबकुछ अधूरा ही है। बरसाने की लठामार होली 23 मार्च को है। हुरियारिनों ने अपनी लाठियां तैयार कर ली हैं। यहां तक कि परिवार के सदस्य उनके खाने-पीने का भी विशेष ख्याल रख रहे हैं, ताकि लाठी मारने के दौरान वह थकें नहीं। जो नई बहुएं हैं, उन्हें घर की बुजुर्ग महिलाएं दांवपेंच सिखा रही हैं। बता दें कि ब्रज में हुरियारिनों को राधा का स्वरूप और हुरियारों को कृष्ण का स्वरूप माना जाता है। यह उसी भाव से लठामार होली खेलते हैं और लाखों लोग इन्हें देखते हैं।
2 of 5
बरसाना की लठामार होली (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
द्वापर युगल में श्रीराधाकृष्ण ने गोपियों को राक्षसों से लड़ने के लिए नारी शक्ति का एहसास दिलाया तो वहीं मुगलों से लड़ने को ब्रज की अबला सबला नारियों को कवि भट्ट ने लठ चलाना सिखाया था। प्राचीनकाल में श्रीकृष्ण ने ब्रज गोपियों को राक्षसों से लड़ने के लिए लट्ठ चलाना सिखाया था। तभी यह होली पर यह अनूठी परंपरा चली आ रही है। देश-दुनिया में बरसाना की लठामार होली प्रसिद्ध है।
3 of 5
बरसाना की लठामार होली के दौरान की तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
यह भी कहा जाता है कि साढे़ पांच सौ वर्ष पहले तमिलनाडु से आए श्रील नारायण भट्ट ने लठामार होली शुरू की थी। उस समय मुगलों का शासन था। मुगल शासक हिंदू नारियों का अपहरण कर लिया करते थे। इसलिए कवि भट्ट ने ब्रज की नारियों को अबला से सबला का रूप दिया और होली के माध्यम से उन्हें लट्ठ चलाना सिखाया। तब से ही बरसाना की प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होता चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बरसाना की हुरियारिन गंगा गौड़
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना की हुरियारिन पायल गौड़ ने बताया कि वह पिछले 17 वर्ष से लठामार होली खेलतीं आ रही है। हर साल होली की प्रसिद्धि बढ़ रही है। पूरे साल इस पर्व का इंतजार किया जाता है, वो समय आने वाला है। होली पर बड़ी खुशी होती है। गंगा गौड़ ने कहा कि पहले कम लोग होली देखने के लिए यहां आते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लठामार होली पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। देश भर से ही नहीं बल्कि विदेशी भी होली खेलना देखने आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बरसाना की हुरियारिन आशा गौड़
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना की हुरियारिन आशा ने कहा कि घी, दूध और मेवा से बनाए पकवान का सेवन कर होली के लिए तैयार हो रहे हैं। हम हुरियारों से कम पड़ना नहीं चाहते। इतनी जोर की लाठी चलाऊंगी, देखने वाले देखते रह जाएंगे। राधा गौड़ ने कहा कि हमने लगातार 40 वर्ष लठामार होली खेली है। पहले भीड़ कम होती थी लेकिन अब तो लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। गलियां भीड़ से पट जाती हैं, निकलने तक का रास्ता नहीं होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।