{"_id":"5a3550684f1c1b6a678c21af","slug":"large-number-of-tourist-reached-to-see-tajmahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में भी ताजमहल पर उमड़े इतने सैलानी, एंट्री करने में ही लग गए 3 घंटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में भी ताजमहल पर उमड़े इतने सैलानी, एंट्री करने में ही लग गए 3 घंटे
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दिसंबर की गलन भरी सर्दी के बीच ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों का सैलाब शनिवार को उमड़ा। करीब 50 हजार सैलानियों ने शनिवार को ताज महल को निहारा।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताज पर भीड़ का आलम यह रहा कि गेट से प्रवेश में एक से डेढ़ घंटे का समय तो मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए तीन घंटे कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूलों की परीक्षाएं होने के बाद कई शहरों से बच्चों के ग्रुप ताजमहल पर पहुंच रहे हैं। इससे ताज पर लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी हैं। शनिवार सुबह से पूर्वी और पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतारें नजर्र आइं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस तक पूरे दिन कतार लगी रही तो पश्चिमी गेट पर खान ए आलम नर्सरी तक भीड़ रही। दक्षिणी गेट पर थाने के सामने तक कतार पहुंच गई तो पर्यटकों को पूर्वी गेट की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
शाम को दक्षिणी गेट दो घंटे पहले बंद होने के कारण सैलानी पूर्वी गेट पहुंचे तो यहां प्रवेश के लिए मारामारी मच गई। मुख्य गुंबद पर शाम को क ई सैलानी शाहजहां मुमताज की कब्र देखने अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
इतने बिके टिकट
19098 भारतीय टिकट
3338 विदेशी टिकट
670 सार्क टिकट
इतने बिके टिकट
19098 भारतीय टिकट
3338 विदेशी टिकट
670 सार्क टिकट