{"_id":"5b49a7fb4f1c1b4c748b49fc","slug":"lady-doctor-murdered-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
Sun, 15 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मथुरा की राधापुरम एस्टेट में शुक्रवार रात को महिला डॉक्टर खुश्बू अग्रवाल की हत्या से हर कोई दहशत में आ गया है। स्थानीय लोगों के चेहरों पर खौफ साफ नजर आया। हर कोई पुलिस को कोस रहा था। लोगों का कहना था कि बढ़ती वारदातों को रोकने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हो रही है।
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
2 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
राधापुरम एस्टेट शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार है। कोठी नंबर 1/19 में डॉ. संजीव अग्रवाल अपनी पत्नी खुश्बू अग्रवाल और 12 साल की बेटी सानवी के साथ किराये पर रहते हैं। खुश्बू अग्रवाल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। शुक्रवार की रात आठ बजे तक कॉलोनी में सबकुछ सामान्य था। तकरीबन साढ़े आठ बजे हुई इस वारदात ने सबका दिल दहला दिया।
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
3 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
खुश्बू अग्रवाल के घर से चीखने की आवाजें आईं। ये सुनकर कालोनी के लोग कोठी की ओर दौड़ पड़े। बेटी सानवी भी दौड़कर पहुंच गई। घर के अंदर पहुंचकर जब लोगों ने कमरे का मंजर देखा तो उनका कलेजा कांप गया। पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। फर्श पर महिला डॉक्टर की लाश पड़ी थी। बदमाश खून से सना चाकू और कपड़ों से भरा बैग मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
4 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने वारदात की सूचन पुलिस की दी। पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर छानबीन की। एसएसपी के अनुसार मामला लूट का प्रतीत नहीं हो रहा है। जिस तरह से घटना हुई है उससे साफ है कि हत्या करने के लिए ही वो आया था। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: महिला डॉक्टर के कत्ल से दहशत में लोग, कोठी के अंदर मंजर देख कांप गई रूह
5 of 8
lady doctor, Murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद एडीजी अजय आनंद और आईजी राजा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम को देखकर दोनों अफसरों ने मृतका डॉक्टर खुशबू अग्रवाल की बेटी सानवी से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई। रविवार तक हत्याकांड का खुलासा करने का समय दिया गया। इसके लिए हाईवे पुलिस समेत चार टीमें लगाई गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।