फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था : बांकेबिहारी मंदिर से गुम हुए महिला श्रद्धालु के बालगोपाल, खोजने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Tue, 26 Jul 2022 08:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal missing from Banke Bihari temple woman devotee declared reward
मोबाइल पर बाल गोपाल की तस्वीर देखतीं शशि - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं भगवान अपने भक्त के भाव के वशीभूत होते हैं। इसी अटूट आस्था और भक्ति की कहानी आपने सुनी होंगी, लेकिन वृंदावन में बालगोपाल की भक्ति और भाव का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। तीर्थनगरी में दर्शन को आई एक महिला श्रद्धालु के बाल गोपाल गुम हो गए, जिनकी खोज में महिला अपनी सुध-बुध खो बैठी है। महिला श्रद्धालु ने इश्तिहार देकर बालगोपाल को खोजने वाले को 10 हजार रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है। मंदिर के बाहर बैनर भी लगवाए हैं। 



फिरोजाबाद के टूंडला के गांव बाघई की रहने वाली शशि सिंह ने 21 जुलाई को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सजवाया था। उस दिन दोपहर में राजभोग आरती हुई। उन्होंने बालगोपाल को वहां बने एक आले में विराजमान कर दिया। इसके बाद वह प्रसाद लेने चली गईं। जब वह वापस आईं तो उनको बालगोपाल वहां नहीं मिले। 

Laddu Gopal missing from Banke Bihari temple woman devotee declared reward
मोबाइल पर बाल गोपाल की तस्वीर देखतीं शशि - फोटो : अमर उजाला
करीब आठ वर्षों से पति और बेटे के साथ वृंदावन में निवास कर रहीं शशि सिंह ने बताया कि वह बालगोपाल को 27 साल पहले अपने घर लेकर आईं और मंदिर में विराजमान किया। उसी दिन के बाद उन्होंने अपने बालगोपाल को एक पल के लिए भी अपने से दूर नहीं किया।
Laddu Gopal missing from Banke Bihari temple woman devotee declared reward
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शशि ने बताया फूल बंगले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए अपने बालगोपाल को भी मंदिर ले गईं। गुम होने के बाद बालगोपाल को उन्होंने मंदिर में कई जगह खोजा, लेकिन नहीं मिले। जब भी कोई फ्लैट का दरवाजा खटखटाता है तो ऐसा लगता है शायद उनके बालगोपाल आ गए। शशि के पति श्याम वीर सिंह ने बालगोपाल के गुम होने की सूचना इश्तिहार के माध्यम से दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laddu Gopal missing from Banke Bihari temple woman devotee declared reward
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल भी इसी तरह का मामला सामने आया था। बरेली निवासी संगीता एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आई थीं। उसी दौरान किसी महिला ने उन्हें ठाकुरजी को पकड़ने के लिए दिया था। भीड़ इतनी थी कि इसके बाद उस महिला का कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
Laddu Gopal missing from Banke Bihari temple woman devotee declared reward
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
संगीता नौ दिन वृंदावन रहीं, लेकिन वह महिला नहीं मिली। एक अप्रैल को वह बरेली लौट गईं। अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित हुई तो पता चला कि लड्डू गोपाल तो दिल्ली की भव्या के हैं, जिन्हें उन्होंने वापस कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed