{"_id":"5f2d41f58ebc3eabe82cd9ef","slug":"krishna-janmashtami-distributing-laddus-will-break-due-to-lockdown-in-nand-gaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami: नंदबाबा मंदिर में नहीं बंटेगा बधाई का लड्डू, टूटेगी सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmashtami: नंदबाबा मंदिर में नहीं बंटेगा बधाई का लड्डू, टूटेगी सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा
Sat, 08 Aug 2020 12:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण सैकड़ों वर्षों से चली आ रही बरसाना के लोगों को बधाई के लड्डू देने की परंपरा इस बार टूटेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नंदोत्सव की परंपरा कुछ बंदिशों के साथ निभाई जाएगी। श्रद्धालुओं का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
नंदबाबा मंदिर में स्वेत वस्त्र धारण कर दर्शन देते कृष्ण-बलराम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद नंदबाबा मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम छाता हनुमान प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नंदोत्सव को लेकर वार्ता हुई। निर्णय लिया गया कि 11 व 12 अगस्त को नंदबाबा मंदिर में सभी परंपराओं का निर्वहन कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार होगा।
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव
- फोटो : अमर उजाला
नंदबाबा मंदिर के सेवायत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि कुछ सेवायतों के अलावा स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों दिन होने वाली समाज में नंदगांव एवं बरसाना के केवल पांच-पांच समाजियों को ही मंदिर में समाज गायन की अनुमति दी जाएगी। इस बार न तो बधाई का लड्डू बंटेगा और न ही कस्बे में दंगल का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिनिधिमंडल में राधारमण गोस्वामी संगीताचार्य, मुकेश गोस्वामी, डॉ. हरिमोहन गोस्वामी, डॉ. भुवनेश गोस्वामी, हरिमोहन पंडा, गुड्डी गोस्वामी, सोनू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव
- फोटो : अमर उजाला
बधाई का लड्डू लेने आते हैं बरसाना के ब्राह्मण
श्रीकृष्ण जन्म की बधाई का लड्डू लेने आने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। बरसाना के हजारों ब्राह्मण परिवारों के लोग बधाई का लड्डू लेने नंदगांव आते हैं। इस दौरान वे नंदबाबा और यशोदा मैया बने स्वरूपों को जन्म की बधाई भी देकर जाते हैं।
श्रीकृष्ण जन्म की बधाई का लड्डू लेने आने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। बरसाना के हजारों ब्राह्मण परिवारों के लोग बधाई का लड्डू लेने नंदगांव आते हैं। इस दौरान वे नंदबाबा और यशोदा मैया बने स्वरूपों को जन्म की बधाई भी देकर जाते हैं।