Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज बवालः जिस तिरंगे में लिपटकर चला गया चंदन, उसको कलेजे से लगाए रखे है मां

Wed, 31 Jan 2018 03:31 PM IST
चंद्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला कासगंज
चंद्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 31 Jan 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
kasganj riots victim chandan mother of weeping with national flag
तिरंगे से निपटी चंदन की मां - फोटो : अमर उजाला
वो मां है, बेसुध और बदहवास है, बेटे के लिए। नम आंखों में आंसू हैं और चेहरे पर इंतजार है। वो जानती है कि अब उसका चंदन दुनिया में नहीं है, लेकिन कलेजे के टुकड़े के कफन (तिरंगे) में चंदन को तलाश रही है। खून की महज दो बूंदों से रंगे तिरंगे में मां संगीता को बेटे का अश्क दिख रहा है, इसलिए वह उस तिरंगे का साथ नहीं छोड़ना चाहती।
Trending Videos
kasganj riots victim chandan mother of weeping with national flag
थम नहीं रहे आंसू - फोटो : अमर उजाला
मां के हाथ में वही तिरंगा है जो 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा में बेटा हाथ में लिए हुए चल रहा था। अचानक हुए सांप्रदायिक दंगे में जिस वक्त अभिषेक उर्फ चंदन को गोली लगी थी। उस दौरान भी चंदन के हाथ में यही तिरंगा था। जब चंदन का पोस्टमार्टम हुआ तो चंदन के शव को तिरंगे में लपेट कर घर पहुंचाया गया। 
kasganj riots victim chandan mother of weeping with national flag
बेसुध हो गई मृतक चंदन की मां - फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार तक तिरंगा चंदन का कफन बना। गोली लगने के दौरान चंदन के खून की दो बूंद तिरंग पर आ गई। उस तिरंगे में लगी खून की उन बूंदो में मां संगीता अपने बेटे का अश्क तलाश रही है। यही वजह है कि बेटे के दुनिया छोड़ देने के बाद मां ने तिरंगे को नहीं छोड़ा है। जब भी वह तिरंगे पर लगी खून की उन बूंदों को देखती है तो फफक पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kasganj riots victim chandan mother of weeping with national flag
मृतक चंदन को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
आलम यह है कि आंसू सूख चुके हैं, मगर दर्द अब तक थमा नहीं है। सिर्फ एक बात कहती है कि चंदन शहीद हुआ है। यहीं वजह है कि संगीता रात हो या फिर दिन हमेशा तिरंगे को अपने आंचल से लगा कर रखती है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जब प्रभु पार्क में चंदन की उठावनी के लिए सैकड़ों लोग एकत्रित हुए थे। जहां चंदन की मां संगीता को भी ले जाया गया। उस दौरान भी संगीता ने तिरंगे को अपने आंचल से लगा रखा था।
विज्ञापन
kasganj riots victim chandan mother of weeping with national flag
चंदन की मां का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
चंदन की मां संगीता गुप्ता का बेटे की याद में रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों की मानें तो पिछले चार दिनों से संगीता ने एक अन्न का दाना तक नहीं खाया है। रोते-रोते बेहोश हो जाती है। दिन हो या फिर रात, संगीता की एक ही मांग है कि उसके बेटे को शहीद का दर्जा मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कासगंज पहुंचकर उसके बेटे को शहीद का दर्जा दिलाकर इंसाफ दिलाए और दोषियों को फांसी की सजा दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed