कासगंज में मंगलवार की सुबह कस्बा मोहनपुर पर हुए हादसे की भयावहता को यहां गड्ढे में पड़ी चप्पलें व कपड़े खुद ही बयां कर रहे हैं। गड्ढे में कपडे़, चप्पलों के साथ मिट्टी भरने की प्लास्टिक की बोरी भी पड़ी हुई थी। घायलों को निकालने के बाद अस्पताल भिजवाया गया। जहां चार की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य का उपचार चल रहा है।
सुबह-सुबह ही काफी संख्या में अपने घर व चूल्हे की लिपाई व पुताई करने के लिए गड्ढे में मिट्टी लेने के लिए काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे पहुंचे थे। यहां अचानक ही मिट्टी की ढाय धसक गई। शोर सुनने के बाद आए लोगों और पुलिस ने जब इन्हें बाहर निकाला। तो सभी नौ लोगों की सांस चल रही थीं लेकिन अस्पताल में चार ने दम तोड़ दिया।
2 of 7
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गड्ढे में चप्पलें व दुपट्टा भी मिला
इसके बाद भी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इसका कारण था कि ग्रामीणों का कहना था कि अभी मिट्टी में और भी महिला व बच्चे दबे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही गड्ढे में चप्पलें व दुपट्टा भी मिला। जो कि संभवत: घटना में मृत अथवा घायलों के थे। इससे ही घटना की भयावहता के बारे में पता लग रहा था। इसके साथ ही गड्ढे के आसपास भी चप्पलें पड़ी हुई थीं। यह भी संभवत: मिट्टी में दबे लोगों की थी जो कि उन्हें सड़क तक लाने के दौरान उनके पैरों से निकल गई थीं।
3 of 7
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में बुझे चूल्हे ने भी बयां की कहानी
गांव रामपुर निवासी रामबेटी के घर में चूल्हा बुझा हुआ था। इस चूल्हे में राख पड़ी हुई थी। साथ ही पास में लोटा जमीन पर पड़ा हुआ था। देवर राजू ने बताया कि सुबह-सुबह इसी चूल्हे व चौके को लीपने के लिए भाभी मिट्टी लेने गई थीं लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। चूल्हा बुझा हुआ है, उन्हें इसकी राख भी निकालनी थी लेकिन वह पहले मिट्टी लेने चली गई। जैसे ही घर पर जानकारी मिली सभी सब कुछ छोड़कर उसी ओर दौड़ लिए।
4 of 7
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज में मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की मौत
यूपी के कासगंज में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। कस्बा मोहनपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे से मिट्टी खोदने के दौरान ढाय टूट गई, जिसमें दबकर एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही विधायक, डीएम, एसपी सहित कई प्रमुख लोग मौके पर पहुंच गए।
5 of 7
मिट्टी की ढाय में दबने से चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मिट्टी लेने गईं थीं महिलाएं
जिले में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी का निर्माण कार्य चल रहा है। कस्बा मोहनपुरा के पास राधास्वामी सत्संग भवन के करीब पुलिया निर्माणाधीन है। इसके लिए यहां कार्यदायी संस्था ने गहरा गड्ढा खोदा था। इस गड्ढे में रामपुर और कातौर गांव की काफी महिलाएं घर के लिए मंगलवार की सुबह करीब चार-पांच बजे मिट्टी लेने गई थीं। इनके साथ बच्चे भी थे।