फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज में दर्दनाक हादसा: पौन घंटे में मिट्टी से निकाली जा सकीं 9 जिंदगियां, चल रहीं थीं सांसें; चार हुईं खत्म

Wed, 13 Nov 2024 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

यूपी के कासगंज में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। कस्बा मोहनपुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे से मिट्टी खोदने के दौरान ढाय टूट गई, जिसमें दबकर एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kasganj Accident News 9 Lives Rescued from the Mud in 45 Minute Check photos
Kasganj accident - फोटो : अमर उजाला
देवोत्थान एकादशी की सुबह जहां घर-घर में देवों को जगाने की पूजा की तैयारियां की जा रहीं थीं। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह था। इसी उत्साह के चलते देवोत्थान के दिन घर के चूल्हे व चौक की पोताई के लिए शुद्ध पीली मिट्टी लेने के लिए महिलाएं भोर से ही कासगंज-मथुरा नेशनल हाईवे 530-बी की निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में मिट्टी लेने के लिए उतर गईं। पुलिया के लिए खोदा यह गड्ढा करीब 15 फीट गहरा व 6 से 7 चौड़ा और 20-25 फीट लंबा था। इसी बीच करीब 10 मीटर लंबी ढाय धंसक गई। महिलाएं व बालिकाएं इस ढाय में दब गईं। देवों के जागने के दिन तीन महिलाएं व एक किशोरी मौत के आगोश में समाकर चिरनिंद्रा में लीन हो गईं। हादसे ने हर किसी को द्रवित कर दिया और रामपुर गांव में मातम का सन्नाटा पसर गया।

 
Kasganj Accident News 9 Lives Rescued from the Mud in 45 Minute Check photos
कासगंज हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पौन घंटे में मिट्टी से निकाली जा सकी 9 जिंदगियां
कासगंज में महिलाएं, बालिकाएं हर कोई उत्साह के साथ पर्व की तैयारी के लिए मिट्टी लेने गहरे गड्ढे की ओर जा रहे थे। मिट्टी लेने का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। करीब पौने 7 बजे यह हादसा हुआ और 9 जिंदगियां मिट्टी में दब गईं। महिलाओं के शोर पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। कोई हाथों से मिट्टी हटा रहा था तो कोई फांवड़ा से। जिसे जो मिला वह उससे जिंदगियां बचाने के जद्दोजहद में जुट गया और पौन घंटे की मशक्कत के बाद सभी 9 जिंदगियां बाहर निकाली जा सकीं।
Kasganj Accident News 9 Lives Rescued from the Mud in 45 Minute Check photos
कासगंज हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिट्टी में दबे लोगों को जब बाहर निकाला तो उनकी सांसे चल रहीं थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचते पहुंचते चार की सांसे थम गईं। जब यह सूचना ग्रामीणों को मिली तो वे भौंचक्के रह गए। क्योंकि उन्होंने अपने हाथों से सभी को जीवित निकाला था। मोहनपुरा चौकी की पुलिस सवा सात बजे घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Accident News 9 Lives Rescued from the Mud in 45 Minute Check photos
कासगंज हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन जेसीबी व एक पोकलेन मशीन से चलाया रेस्क्यू
एक के बाद एक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचने लगीं। इसी के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया। तीन जेसीबी व एक पोकलेन मशीन लगाकर गड्ढे की मिट्टी को काफी गहराई तक निकाला गया। क्योंकि ग्रामीणों को इस बात की आंशका थी कि कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। इसी आशंका के चलते रेस्क्यू के साथ सुबह 9 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा।
विज्ञापन
Kasganj Accident News 9 Lives Rescued from the Mud in 45 Minute Check photos
मिट्टी की ढाय में दबने से चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को नियंत्रित करना हुआ मुश्किल
मौके पर अफरा तफरी का ऐसा आलम था। रामपुर गांव व समीपवर्ती कांतौर गांव सहित आस पास के गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसने हादसे के बारे में सुना उसके पांव हादसे के स्थल की ओर बढ़ते चले गए। मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी। डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एसडीएम कोमल पंवार, सीओ आंचल चौहान, सीएफओ आरके तिवारी दमकल कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed