फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ: चलनी से चांद को देख किया पिया का दीदार, सुहागिनों ने मांगा अमर सुहाग का वरदान

Fri, 18 Oct 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
karva chauth celebration in braj
चलनी से चांद का दीदार करती महिला - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में पति-पत्नी के अटूट विश्वास और प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार गुरुवार को परंपरागत रूप से मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। रात में सज-धजकर सुहागिनों ने चांद का दीदार कर अर्घ्य दिया और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। करवाचौथ को लेकर बाजारों में भी खासी रौनक रही। 
karva chauth celebration in braj
करवा चौथ पर पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में भारतीय संस्कृति परंपरानुसार करवाचौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। सुबह पूजा के साथ व्रत की शुरूआत हुई। इसके बाद सजने-संवरने का दौर दिन भर चलता रहा। दिन भर बाजारों में करवा चौथ की रौनक रही। महिलाएं खरीदारी करतीं दिखाईं दीं। 
karva chauth celebration in braj
करवा चौथ पर पूजा के लिए एकत्र हुईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कई महिलाओं ने गुरुवार को भी हाथों में मेहंदी लगवाई। शाम को शिव पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय की पूजा की। इसके बाद चांद के दीदार की बेताबी बढ़ने लगी। पति भी समय से ही घर पहुंच गये। करीब 8 बजे के बाद चांद के दीदार हुए। महिलाओं ने चलनी से चांद देखा और फिर चांद को अर्घ्य दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
karva chauth celebration in braj
करवा चौथ पर पूजा करती महिला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा। पति ने उपहार भी दिए। इसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीष लिया। मथुरा शहर की मिठाई की दुकानों पर पूरे दिन भीड़ नजर आई। मिठाई खरीदने के लिए लोग काफी देर तक लाइन में लगकर इंतजार करते देखे गए।  
विज्ञापन
karva chauth celebration in braj
धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम पर महिलाएं व्यस्त रहीं। जहां करवा चौथ से जुड़ी पोस्ट चुटकुलों, तस्वीरों, संस्मरणों की बाढ़ सी रही। व्रत की विधि से लेकर जरूरी सावधानियां भी खूब शेयर हो रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed