फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल विजय दिवस: बाह के 400 रणबांकुरों ने पाकिस्तानी सेना को चटाई थी धूल, युवाओं के लिए हैं प्रेरणास्रोत

Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2021 Four Hundred Army Jawan Of Agra District Fight Kargil War
कोरथ गांव में कारगिल शहीद लायक सिंह की पूजा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के बाह के वीर सपूतों ने अपने लहू से देश की आजादी को सींचा है। यहां की माटी पर जन्मे रणबांकुरों ने 1962 में चीन, 1965 और 1971 की जंग में पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ाए थे। कारगिल युद्ध में भी बाह के करीब 400 रणबांकुरों ने अपनी बहादुरी से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस युद्ध में कोरथ गांव के नायब सूबेदार लायक सिंह, मलुपुर के धर्मवीर सिंह, बसेरे काजी के कुंवर सिंह समेत सात सपूतों ने देश के लिए प्राणों की आहूति दी थी। इन कारगिल शहीदों के बलिदान से प्रेरित होकर इन गांवों के युवा सेना में भर्ती होने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। वीरता पुरस्कार विजेता इन युवाओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। 




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

Kargil Vijay Diwas 2021 Four Hundred Army Jawan Of Agra District Fight Kargil War
रुदमुली में शहीद स्मारक - फोटो : अमर उजाला

कारगिल जंग में गांव खंडेर के जितेंद्र सिंह, कोरथ के लायक सिंह के बलिदान के अलावा यमुना-चंबल के बीहड़ के 400 रणबांकुरों ने पाक के छक्के छुड़ाए थे। रुदमुली के 6, कोरथ के 7 जवानों के अलावा उमरैठा, बासौनी, नावली, क्वारी, चांगौली, फतेहपुरा, सिमराई, जोमर्द पुरा आदि गांवों के 400 सपूतों ने कारगिल जंग में अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया था। 

Kargil Vijay Diwas 2021 Four Hundred Army Jawan Of Agra District Fight Kargil War
कारगिल शहीद नायब सूबेदार लायक सिंह - फोटो : अमर उजाला
गांव कोरथ की देशभक्ति आस्था से जुड़ी हुई है। यहां के कारगिल शहीद नायब सूबेदार लायक सिंह को गांव के लोग देवता की तरह से पूजते हैं। राष्ट्रीय पर्व हो या कोई तीज त्योहार, गांव के लोग शहीद स्मारक पर जुटते हैं, प्रसाद ग्रहण करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2021 Four Hundred Army Jawan Of Agra District Fight Kargil War
बाह में दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला

कारगिल विजय दिवस याद आते ही बाह के यमुना-चंबल पट्टी के हर युवा का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। यहां के सैकड़ों युवा भर्ती होने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में तीन आंतकियों को ढेर कर वीरता पुरस्कार जीतने वाले रिटायर्ड सैनिक जयवीर सिंह इन युवाओं को सेना में भर्ती होने का हौसला दे रहे हैं। उन्हें सेना भर्ती के मानक बताकर कड़ा अभ्यास करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2021 Four Hundred Army Jawan Of Agra District Fight Kargil War
बाह में दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला

गांव रुदमुली के कैप्टन निहाल सिंह, कोरथ के कैप्टन रमाशंकर सिंह, क्वारी के जितेंद्र सिंह भदौरिया, सिमराई के जयवीर सिंह ने कारगिल जंग के विजय दिवस की पूर्व बेला पर इस गौरव गाथा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कारगिल जंग की वीरगाथाएं यहां के युवाओं में देश भक्ति का जोश भर देती है। उनके सपने को पूरा करने के लिए सरकार को बाह में सैनिक ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed