फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad Honour Killing: फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, झूठी शान के लिए पिता ने दी खौफनाक मौत

Sat, 16 Jul 2022 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
Honor killing Father slits his daughter throat painfully in Firozabad Crime News
Firozabad Honour Killing - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मोहल्ला तिलकनगर में झूठी शान के लिए पिता मनोज ने बेटी रुचि को दर्दनाक मौत दी। बेटी का रात में आरी से गला काट दिया। मनोज ने पुलिस के सामने बेटी की हत्या करने की वारदात को स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार ये हत्या युवती के प्रेम संबंध की वजह से की गई। युवती के प्रेम संबंध एटा जिले के रहने वाले सुधीर नाम के युवक से थे। ये प्रेम कहानी फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद शुरू हुई थी। दोनों के बीच फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ। सुधीर फिरोजाबाद मिलने आने लगा। इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली थी। रुचि के प्रेम संबंधों की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया था, तभी उन्हें जानकारी हुई कि युवक सजातीय नहीं है। इसके बाद युवती के घरवालों ने शादी से ही इंकार नहीं किया, बल्कि उनके मिलने पर भी पाबंदी लगा दी थी, लेकिन रुचि ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ सुधीर से मिलना जारी रखा।
Honor killing Father slits his daughter throat painfully in Firozabad Crime News
आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घर बुलाया था प्रेमी

11 जुलाई को रुचि ने सुधीर को घर बुलाया था। कुछ समय रहने के बाद वह दोस्त के घर जाने की बात कहकर चला गया था। देर शाम फिर से घर आया और रात को घर पर रुका। 
 
Honor killing Father slits his daughter throat painfully in Firozabad Crime News
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कमरे में देख लिया था एकसाथ

देर रात रुचि और सुधीर को मनोज ने एक कमरे में देखने पर विरोध किया। इस पर रुचि ने पिता से अभद्रता कर दी। इसके बाद मनोज ने गुस्से में रुचि और सुधीर के थप्पड़ मारा था। तब रुचि ने पिता को अपशब्द कहकर जान से मरवाने की धमकी दे दी थी। इस बात को लेकर मनोज ने रुचि की हत्या करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honor killing Father slits his daughter throat painfully in Firozabad Crime News
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

पिता ने कर दी हत्या

रुचि की मां नगीना ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह तीनों बच्चों के साथ कमरे में सोई थी। उसने रुचि को भी साथ में सोने के लिए कहा था। लेकिन उसने मना कर दिया। वह दूसरे कमरे में सो गई। वहीं मनोज कमरे के बाहर सो रहा था। सुबह छह बजे जागी तो रुचि दिखाई नहीं दी तो पति मनोज से रुचि के बारे में पूछा गया तब मनोज ने बताया कि उसने रुचि की हत्या कर दी है और शव कमरे में पड़ा है। इसके बाद मनोज बिना बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद घर आया तब तक पुलिस आ चुकी थी। 
विज्ञापन
Honor killing Father slits his daughter throat painfully in Firozabad Crime News
आरोपी पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिद्दी थी रुचि

पति के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस को तहरीर देने पहुंची रुचि की मां नगीना देवी का कहना था कि रुचि जिद्दी थी। वह हर किसी से झगड़ा करती थी। बृहस्पतिवार रात सिर में दर्द होने पर उसने रुचि से दवा देने के लिए कहा था। लेकिन रुचि ने दवा देने से मना कर दिया। बात-बात पर परिवार की नाक कटवाने की धमकी देती रहती थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed