{"_id":"62d132699ce2ef6c7842ad27","slug":"kanwar-yatra-2022-devoties-worship-at-temple-during-first-day-of-sawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2022: कांधे पर कांवड़, जुबां पर बम बम, कासगंज में बह रही आस्था की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2022: कांधे पर कांवड़, जुबां पर बम बम, कासगंज में बह रही आस्था की बयार
Fri, 15 Jul 2022 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज सोरोंजी में श्रावण मास के पहले दिन बृहस्पतिवार से कांवड़ मेले की धूम शुरू हो गई। लहरा गंगाघाट पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के शिव भक्त कांवड़ियां कांवड़ भरने पहुंचे। कांवडिय़ों ने गंगाघाटों पर गंगास्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सतरंगी सामग्री से सजाई कांवड़ों को उठाया। केसरिया परिधान धारण कर कांवड़ियों की टोलियां अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहीं थीं। लहरा गंगाघाट पर भी भोलेनाथ और गंगा की भक्ति का आलम दिखाई दे रहा था। हर हर गंगे के जयकारे गंगा घाटों पर गूंज रहे थे। वहीं सोरोंजी-कासगंज मार्ग पर एक के बाद एक कांवड़ियों की टोलियां निकलती नजर आ रहीं थीं।
कांवड़ मेला में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
देवी देवताओं के चित्रों, घंटी, झालर, खिलौने लगाकर कांवड़ियां कांवड़ों को सजा रहे थे। कांवड़ों की साज सज्जा के दौरान शिव भक्त शिव महिमा का गायन भी कर रहे थे। गुना, दतिया, करौली, शिवपुरी, भरतपुर सहित तमाम इलाकों के कांवडिय़ों ने कांवड़ें भरीं और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
कांवड़ मेला में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
शील कुमार यादव ने बताया कि सोरोंजी तीर्थनगरी से मेरा गांव पांच किलोमीटर दूर है। दूसरी बार कांवड़ भरने आए हैं। यह यात्रा 12 दिन में पूरी हो पाएगी। 26 लोगों की टोली कांवड़ भरने आई है। भोले की शक्ति से यह यात्रा पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये
- फोटो : अमर उजाला
महेश ने बताया कि पहली बार कांवड़ भरने आए हैं। कांवड़ भरकर मन को काफी खुशी मिली है। साथियों के साथ यह यात्रा शिव भक्ति के साथ पूरी होगी। भगवान भोलेनाथ पार लगाएंगे।
विज्ञापन
कांवड के लिए सामान की खरीदारी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कल्यान ने बताया कि मन में दृढ़ आस्था और श्रद्धा होनी चाहिए। बाकी कांवड़ यात्रा में भोले नाथ बाधा नहीं आने देते। पांच सौ किलोमीटर की दूरी का एहसास भी नहीं होता। विश्राम करते जाते हैं और गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। वहीं मौसम सिंह ने बताया कि भगवान भोलेनाथ और गंगा मईया की कृपा रही कि हमें कांवड़ भरने का मौका मिला है। साथियों के सहारे कांवड़ भरने आए हैं। मन में पक्का विश्वास है बिना बाधा कांवड़ यात्रा पूरी होगी और भोलेनाथ की कृपा मिलेगी।